नई खबर

ईद स्पेशल: दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत मस्जिदें, जानिए इनकी विशेषता

amazing mosque of world

मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद  है। हर कोई त्योहार के जश्न में व्यस्त होता  है। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत करने अपनी नज़दीक में मौजूद मस्जिदों में पहुँच जाते हैं। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर  खुशी से त्योहार मनाते हैं। इसी कड़ी में दुनियाभर के मशहूर खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताया गया है। जहां लाखों लोग एक साथ बैठकर नमाज अदा कर सकते हैं।

नूर अस्थाना मस्जिद

noor asthaana

यह सेंट्रल एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है जो कि कजाकिस्तान में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण साल 2008 में हुआ था।  मस्जिद का रंग सुनहरा है। इस मस्जिद को बनाने में कांच का  इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है। मस्जिद का रंग सुनहरा है।

शेख जैयद ग्रैंड मस्जिद

shaikh zayed mosque

यह मस्जिद आबू धाबी की सबसे बड़ी मस्जिद है जो कि साल 2007में बनी थी। इस मस्जिद को बनने में ११ साल लगे थे।  मस्जिद का गुंबद इसे बहुत आकर्षक बनाता है।  मस्जिद में कुल 82 गुंबद है।  इस मस्जिद को बनाने में ६०० मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे।

सुल्तान अहमद मस्जिद

sultan ahmad mosque

यह मस्जिद इस्तानबुल में मौजूद है जिसका इतिहास काफी पुराना है।  इसे ब्लू मस्जिद भी कहा जाता है क्यूंकि मस्जिद के गुंबदों में नीले रंग के टाइल्स लगी हुई हैं। मस्जिद को ऑटोमन एंपायर खिलाफत उस्मानिया के दौर में 160 9में बनाया गया था।

बादशाही मस्जिद

badshahi mosque

यह  मस्जिद पाकिस्तान की  दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है जो कि लाहौर में स्थित है। इस मस्जिद में एक साथ 55000 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। साल 1673 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने इस मस्जिद को बनवाया था।  यह मस्जिद मुगल काल के सौंदर्य और भव्यता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

मस्जिद-ए-नबवी

masjid ae nabvi

यह मस्जिद सऊदी अरब के शहर मदीना में है। इस मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में गिना जाता है। इस मस्जिद में 1000000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़िए

तेज धूप से लड़ने की शक्ति देगा सत्तू , जानिए इसके 5 फायदे 

जानिए गर्मियों में होने वाली 5 बीमारियां ,उनके लक्षण और बचाव के उपाय 

कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा ठंडे पानी से होने लगे सेहत को नुकसान

जानिये 7 टिप्स जिससे गर्मियों में एक्सरसाइज करते वक़्त रहेंगे आप एक्टिव और हाइड्रेट

Like & Share: @roundbubble

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के आर्टिकल 377 ख़त्म होने के बाद की बड़ी खबर

Admin

हाउसफुल 4 के ट्रेलर में लगा अक्षय, रितेश और बॉबी की धमाकेदार कॉमेडी का तड़का

Admin

iPhone 17 Pro to Feature Dual-Camera Recording

Aryan Vyas

8 comments

Comments are closed.