Health नई खबर

गर्भावस्था में करना चाहिए योग कैसे रहेंगे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ

garbhvastha mein karne wale yog

इस बात से सब वाकिफ है और अक्सर ऐसा देखा भी जाता है कि गर्भवती महिलाओं को योग न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते है कि इस समय योग करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी आइए समय होता है जिस समय महिलाओ के शरीर में  बहुत उतार चढ़ाव आते है।

इस समय उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दिक्कते उठानी पड़ती है।  योग एक ऐसी चीज़ है जिसकी मदद से आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हो। योग आपकी प्रेगनेंसी में बहुत मदद करता है।

ताड़ासन-

tadasan

कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए ताड़ासन काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी मदद से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और इसी के साथ में बैक पेन से भी निजात दिलाने में भी मददगार साबित होता है। ताड़ासन एक ऐसा आसान है जिसको शुरूआती 6 महीने तक करना ही फायदेमंद होता है।

शवासन-

svasahan

इसकी मदद से गर्भवती महिलाओ को तनाव से मुक्ति मिलती है।  अगर गर्भवती महिला शवासन करती है तो इससे शिशु के विकास में मदद मिलती है। एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से श्वासन करना चाहिए।

वीरभद्रासन-

virbhadrasan

वीरभद्रासन को वारियर पोज़ भी कहा जाता है।  इसको करने में हाथो, कंधो, जांघो एवं कमर की मासपेशियो को मजबूती मिलती है। अगर किसी भी गर्भवती महिला को उच्च रक्तचाप की बिमारी है तो वह इस आसान को ना करे।

मार्जरी आसन-

cat pose yoga

मार्जरी आसान कई जगह कैट पोज़ के नाम से भी जाना जाता  है।  इस आसान को करने से रीढ़ की  हड्डी में मजबूती बनी रहती है। इस आसान की मदद से शरीर में लचीलापन आ जाता है।  जो कि प्रेगनेंसी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  और तो और इसकी मदद से बेहतर रक्त संचार बना रहता है।  कैट पोज़ आसान से पाचन क्रिया में भी सुधार आता है।

कोणासन-

konasana

कोणासन एक ऐसा आसान है जिसकी मदद से रीढ़ की हड्डी मजबूत बन जाती है। और ब्लड सर्कुलेशन में भी वृद्धि होती है। इस आसान की मदद से गर्भवती महिला का शरीर स्वस्थ रहता है। इसी के साथ में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस आसान की मदद से प्रेगनेंसी में होने वाले कब्ज से भी मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़िए:

जानिए कैसे है मासूमों का भविष्य खतरे में है- बाल मजदूरी

अगर नहीं रखा रक्तदान से पहले इन बातो का ध्यान, तो गवा बैठेंगे अपनी जान 

हर मुश्किल में साथ निभाते है, लड़ने वाले पार्टनर्स

कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा ठंडे पानी से होने लगे सेहत को नुकसान 

Like & Share: @roundbubble

Related posts

How To Make Someone fall in love with you

Admin

अब महंगी क्रीम को कहे बाय बाय, विटामिन्स की मदद से पाए स्ट्रेच मार्क्स से छुट्टी

Admin

मायानगरी में आया मानसून, चारों ओर लबालब पानी, टूटे पेड़ और बेहाल जनता

Admin

8 comments

Comments are closed.