Health नई खबर

सरसों के तेल के बेहतरीन फायदे

effective benefits of mustard oil

ऐसे कई लोग है जो सरसों के तेल के इस्तेमाल से बचते है। तो इसके स्वास्थ्यवर्धक गुण, सेहत और सौंदर्य फायदे जानने के बाद इसे तुरंत ही इस्तेमाल करने लगेंगे।

जैसा की हम सब जानते है कि सरसों का  तेल बहुत ही फायदेमंद और पौष्टिक  होता है। इसी वजह के कारण इसका प्रयोग खाना बनाने में भी किया जाता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होने की वजह से इसे बहुत लाभकारी  माना  जाता है।

जब सरसों के तेल की मालिश शरीर पर करते है तो इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है और रक्त संचार भी बेहतर होता है। इसकी  मदद से शरीर में गर्माहट पैदा करने में मददगार होता है।

अगर दांतों में कोई तकलीफ है तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से बहुत फायदा होता है। और दांत पहले से भी कई गुना ज्यादा मजबूत हो जाते है।

त्वचा से जुडी हुई समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल के इस्तेमाल से त्वचा के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने  से रोकता है और त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

सरसों का तेल बालों की जड़ों में पहुंचकर रक्तसंचार को बढ़ाने में मदद करता है। इसकी मदद से बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है जो की बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते है।

सरसों के तेल को कई लोग एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग करते है। इसकी  मदद से शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है। नहाने के बाद इस तेल की मालिश करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते है।

ठंडी के मौसम में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है।  सरसों के तेल को हल्का गर्म करके मसाज करे इससे रूखी सुखी त्वचा भी नर्म, मुलायम एवं चिकनी हो जाती है।

सरसों के तेल में विटामिन ई बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे त्वचा अल्ट्रावाइलेट किरणों और पल्यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मदद करता है।

Also Read:

बिखरे बालों से छुटकारा पाने के लिए आजमाए यह टिप्स

कैसे बादाम के तेल में छुपे है सौंदर्य लाभ

जाने गाय के दूध से होने वाले चमत्कारी लाभ

तंग मोज़े पहनने से शरीर को क्या नुक्सान होते है?

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

लम्बी ड्यूटी से महिलाओं में बढ़ रहा डिप्रेशन का खतरा

Admin

अगर वजन कम करना है तो अपने चलने के तरीके में करे बदलाव

Admin

4 Ways to Get Better your Love Relationship

Admin

8 comments

Comments are closed.