Health नई खबर

जैतून के तेल के बेमिसाल फायदे

benefits of olive oil

क्या आप जानते है कि जैतून के तेल के कितने फायदे है। इस बात को बहुत से लोग जानते है कि जैतून के तेल के बहुत से फायदे होते है लेकिन क्या आप यह जानते है कि यह तेल इतना फायदेमंद हो सकता है। इस बात को कभी आपने सोचा नहीं होगा। आज के लेख में जानिये जैतून के तेल के दस बेमिसाल फायदे।

जैतून के तेल में फैटी एसिड की मात्रा पर्याप्त होती है जिसकी मदद से हृदय रोग के खतरों को कम करती है। जिन लोगो को मधुमेह की बिमारी है उनके लिए यह बहुत लाभदायक होता है। शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलन में बनाए रखने के लिए इसकी ख़ास भूमिका होती है। इसलिए आहार में भी इसी तेल का सेवन करे।

जैतून के तेल में संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी संतुलन में बनाए रखने में मदद मिलती है। इसकी मदद से हृदयाघात का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी हद तक होती है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के और बी केरोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसकी मदद से आप कैंसर से लड़ सकते है एवं मानसिक विकार दूर करके यह आपको जवां बनाए रखने में भी मदद करता है।

एक रिपोर्ट में यह बात साफ हुई थी कि जैतून के तेल से आंत में होने वाले कैंसर से बचाव किया जा सकता है और यह  इसमें अहम भूमिका निभाता है। इसकी मदद से आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है।

जैतून का तेल ऐसा तेल है जिसमे कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इसलिए इसका भोजन में उपयोग या फिर अन्य तरीकों से इसे आहार में लेने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात मिलती है।

जैतून के तेल में संतृप्त वसा माना जाता है ना के बराबर होता है जिसकी मदद से यह आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। साथ ही में इसके सेवन से बॉर्डर लाइन डॉयबिटीज़ होने का खतरा भी 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

अगर कोई व्यक्ति बहुत ही लम्बे समय तक जैतून के तेल को अपने आहार में शामिल करता है तो यह शरीर में मौजूद वसा को खुद ब खुद खत्म कर  देता है। ऐसा करने से मोटापा बहुत ही हेल्दी  तरिके से कम हो जाता है। 

Also Read:

सौंदर्य लाभ पाने के लिए अपनाए बेसन का फेसपैक

जानिए चीनी कैसे खूबसूरती निखारने के काम आती है?

फिट होने के लिए सुबह खुद को दे सिर्फ 40 मिनट

अब नेल रिमूवर के खत्म होने पर आजमाए यह ख़ास टिप्स

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

How you can fulfill the deficiency of Vitamin C? Which fruits increase vitamin-C

Admin

What are the benefits of Olive Oil?

Admin

गर्मियों में सनबर्न से बचने के लिए डाइट में शामिल करे यह ख़ास चीज़े

Admin

8 comments

Comments are closed.