Hindi Movie नई खबर

केसरी का ट्रेलर हुआ रिलीज- दमदार एक्टिंग के साथ दिखे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म है केसरी। इसका ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है।  और देखा जा रहा है कि बहुत ही जबरदस्त और शानदार रिस्पांस के साथ यह सोशल मीडिया पर फ़ैल रहा है। ट्रेलर को देख के हर कोई तारीफ़ कर रहा है।

केसरी फिल्म की कहानी 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है।  यह लड़ाई ब्रिटिश इंडियन आर्मी की सिख रेजिमेंट और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच हुई थी। जब यह लड़ाई  हुई थी तो उसमे 21 सिख सैनिको ने 10 हज़ार अफगानियों का डटकर एवं बहादुरी से सामना किया था। उस लड़ाई में हिस्सा लेने वाले हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार अक्षय कुमार निभाते हुए फिल्म केसरिया में दिखेंगे।

इस ट्रेलर की शुरुआत में अफगानियों के हमले के सीन से होती है।  जिसके बाद अक्षय कुमार का डायलॉग सुनाई देता है जिसमें वह कहते हैं कि, ‘एक गोरे ने मुझसे कहा था कि तुम गुलाम हो, हिन्दुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं, आज जवाब देने का वक्त आ गया है।’

इसके बाद में परिणीति चोपड़ा अन्य किरदार भी नजर आते है।  ट्रेलर देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार ने अपना किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है।

केसरी फिल्म ट्रेलर

Related posts

शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज़, गुस्सैल शहीद और डरी डरी कियारा की जोड़ी, फैंस बोले ब्लॉकबस्टर है!

Admin

आखिर आ ही गया अनूप जसलीन के रिश्ते का सच सामने

Admin

4 Ways to Get Better your Love Relationship

Admin

8 comments

Comments are closed.