नई खबर

जाने साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण कब लग रहा है

Lunar Eclipse January 2020

जैसा की हम जानते है हिन्दू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी ग्रहण हो उसका अच्छा और बुरा असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। साल 2020 में कुल मिलाकर 6 ग्रहण लगेंगे उसमे से 2 सूर्यग्रहण है और 4 चंद्रग्रहण होंगे। लेकिन इस साल जो भी चंद्रग्रहण लग रहे है उसकी ख़ास बात यह है कि चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के होंगे जिसमे चाँद ना तो पूरी तरीके से छिपेगा और ना ही उसकी काली छाया पृथ्वी पर पड़ेगी।

जानिये चंद्र ग्रहण 2020 की तिथि और समय

10 जनवरी 2020 को पौष पूर्णिमा है। इसी दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा  यह ग्रहण कुल मिलाकर 4 घंटे 5 मिनट का होगा। चंद्रग्रहण का आरम्भ 10 जनवरी की रात को 11 बजकर 37 मिनट पर होगी एवं 11 जनवरी को सुबह 2 बजकर 42 मिनट पर ग्रहण की अवधि समाप्त होगी।

भारत के अलावा और कहां दिखेगा चंद्रग्रहण

यह उपछाया चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। ग्रहण के समय आप चाँद को कुछ हद तक धुंधला होता हुआ देखेंगे। इसी के साथ में भारत के अलावा यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका के देशो में, ऑस्ट्रेलिया एवं भारत सहित कई एशियाई देशो में देखा जा सकेगा।

शास्त्रों में उपछाया चंद्रग्रहण

आपको यह बता दे कि शास्त्रों में उपछाया चंद्रग्रहण को ग्रहण के रूप से नहीं देखा गया है। तो इसलिए इस दिन पूर्णिमा तिथि को किए जाने वाले पर्व त्योहार और पूजा पाठ ऐसे ही किए जाएगें।

Also Read:

सेहतमंद रहने के लिए सर्दियों में पीए गुड़हल की फूल की चाय

इन अजीब डाइट प्लान को अपनाकर आप भी करे अपना वजन कम

सर्दियों में च्यवनप्राश खाने के 10 बेमिसाल फायदे

नाईट क्रीम लगाने के असरदार फायदे

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

गर्मी में पहने इस तरह के कपड़े और रहे सुपर कूल

Admin

अब ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ना यूज़ करे डेबिट कार्ड

Admin

Do Weight Loss at Home, Include These 4 Things in Diet

Admin

8 comments

Comments are closed.