Entertainment

मलाइका-अमृता और करिश्मा-करीना के साथ गोवा ट्रिप पर सैफ अली खान, देखें तस्वीरें

करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा अपनी कुछ फ्रेंड्स के साथ गोवा ट्रिप पर गए हैं। वहीं इस ट्रिप पर सैफ अली खान भी उनके साथ मौजूद हैं। देखें तस्वीरें:-

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा गोवा ट्रिप पर निकली हैं। इतना ही नहीं इस बार बेस्ट फ्रेंड्स के इस ग्रुप को सैफ अली खान ने भी ज्वॉइन किया है। जब भी स्टार्स शहर से कहीं बाहर जाते हैं तो अक्सर एयरपोर्ट पर कैप्चर हो ही जाते हैं। लेकिन ये सारे स्टार्स इस बार प्राइवेट जेट से गोवा की सैर पर निकले हैं। इसके चलते मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस ट्रिप की एक तस्वीर शेयर की है।

 

तस्वीर में करीना, करिश्मा, सैफ और अमृता के अलावा और भी फ्रेंड्स दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए मलाइका लिखती हैं, ‘अब पार्टी शुरू होती है….’ इसके अलावा करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सारे सेलेब्स जेट से नीचे उतर रहे हैं। करिश्मा इस तस्वीर को कैप्शन देती हैं, फ्रेंडशिप गोल, हम यहां आ गए।’

आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने तोड़ा ‘टाइगर जिंदा है’ का रिकॉर्ड

करीना इन तस्वीरों में व्हाइट शर्ट में और सैफ ब्लैक लैदर जैकिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा करिश्मा ब्लैक डॉट फ्रॉक, अमृता ने ब्लैक लैदर जैकिट और ब्लू डेनिम पहनी है। मलाइका ने व्हाइट लैदर जैकिट पहनी है। बता दें इससे पहले चारों बेस्ट फ्रेंड्स करीना, करिश्मा, अमृता और मलाइका ने तैमूर के बर्थडे पर खूब मस्ती की थी। इसके चलते अमृता ने अपने सोशल अकाउंट से कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।

फेसबुक पेज को लाइक जरूर करे –  https://www.facebook.com/roundbubbles

Related posts

solar company jaipur

sun shakti

भाईजान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘टाइगर जिंदा है’, जानें अब तक का कलेक्शन

Admin

शादी की डोर में बंधे प्रिंस – युविका

Admin

8 comments

Leave a Comment