Vastu Shastra नई खबर

कैसे घर की छोटी छोटी चीजें डालती है किस्मत पर असर?

how do small things affect your luck

हम छोटी छोटी चीजों को घर में सजाते है और बड़ा सा एक घर बनाते है। घर में जो भी चीजे होती है इनका अपना महत्व भी है और योगदान भी। इन छोटी छोटी चीजों की वजह से घर में सम्पन्नता और समृद्धि भी देती है और मुश्किलें भी बढ़ती है। अगर इन्ही चीजों  का प्रयोग सही तरीके से तो हम जीवन में अपना लाभ बढ़ा सकते है।

 झाड़ू

  • झाड़ू को  घर की बहुत ही महत्वपूर्ण चीज मानी जाती है। झाड़ू को देख के आप घर की आर्थिक स्थिति का पता लगा सकते है।
  • ऐसा माना जाता है कि झाड़ू का अनादर करना, झाड़ू को पैर लगाना, फेक देना एवं टूटी हुई झाड़ू को रखना घर की स्थिति को ख़राब करता है।
  • कहा जाता है कि घर की झाड़ू को छुपा कर रखना चाहिए और हाथ वाले हिस्से को नीचे रखना चाहिए।
  • अगर कोई व्यक्ति सूर्यास्त के समय सूर्यास्त के बाद में झाड़ू लगाते है तो उस व्यक्ति की निश्चित रूप से दरिद हो जाता है।

कैंची

  • ऐसा माना जाता है कि कैची घर के रिश्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसके गलत प्रयोग से घर के रिश्ते बिगड़ने में भी देर नहीं लगती है।
  • कुछ मान्यताओं के हिसाब से ऐसा माना जाता है कि कैंची को कपडे में लपेट कर या कागज में लपेट कर रखने से घर में रिश्ते बेहतर बने रहते है।
  • अगर कोई व्यक्ति बिना कारण के कैची चलाते है तो घर में वाद विवाद बढ़ता ही जाता है। इससे रिश्ते और ख़राब होते है।
  • अगर कोई व्यक्ति आपसे कैची उधार मांगता है तो न दे, यदि आप दे देते है तो उस व्यक्ति से आपके सम्बन्ध ख़राब हो जाएगा।

चाकू

  • आप चाक़ू की मदद से जान सकते है कि घर में रहने वाले लोग कैसे है और घर के संतान की स्थिति क्या होगी।
  • ध्यान रखे की हमेशा चाक़ू को उल्टा रखे, धार को नीचे रखे। ऐसा करने से संतान पक्ष बेहतर होगा।
  • जंग लगा हुआ चाकू और बिना धार का चाक़ू आकस्मित स्वास्थ्य की समास्या दे सकता है।
  • अगर आपने अपने घर में बहुत बड़ा चाक़ू रखा हुआ है तो इससे दाम्पत्य जीवन ख़राब हो सकता है।
  • अगर कोई भी इंसान आपको धार वाली तरफ से चाक़ू दे रहा है तो समझना चाहिए की वह व्यक्ति स्वार्थी है और आत्मकेंद्रित है।

पांवदान

  • पांवदान घर की एक ऐसी चीज है जिससे घर में खुशिया भी आती है और साथ ही में कई बार मुश्किलें भी।
  • घर का पांवदान हमेशा साफ़ एवं बिना फटा हुआ होना चाहिए।
  • जब किसी के घर में गन्दा और फटा हुआ पांवदान होता है तो इससे घर में समस्या को बुलावा देता है।
  • रोजाना सवेरे पांवदान को अच्छे से साफ़ करके दरवाजे पर लगाए और ईश्वर से आगमन की प्रार्थना करे।
  • पांवदान लेते समय इस चीज का ध्यान रखे की पांवदान पर स्वस्तिक। शंख आदि का चिन्ह न बना हुआ हो। अन्यथा आपके घर में विपत्तिया आने लगेगी।

रसोई के बर्तन

  • पौराणिक मान्यता के हिसाब से ऐसा कहा जाता है कि रसोई के बर्तन आपके घर में बहुत से धन की बरसात करा सकते है।
  • हमेशा के बर्तन हमेशा सलीके से ठीक ढंग से रखने चाहिए बर्तन अगर बिखरे हुए रखते है तो जीवन में उतार चढ़ाव आने की संभावना होती है।
  • जब भी बर्तन धोए तो बहुत ही सावधानी से धोना चाहिए क्योकि गंदे बर्तनो को रखना और इनका प्रयोग करना आपको अचानक बीमार कर सकता है।
  • नए बर्तनों को खरीदने के बाद में उसमे दूध पकाए या खीर बनाए। सीधे इनका प्रयोग ना करे।
  • शनिवार के दिन बर्तन नहीं ख़रीदे और जिन लोगो का शनि ख़राब हो ऐसे लोगो को बर्तनों का दान देकर आफत मोल ना ले। 

Also Read:

कोई भी रत्न धारण करने से पहले इन बातों का रखे खास ख्याल

सर्दियों के मौसम में पाए जोड़ो के दर्द से राहत! रखे इन 5 बातों का ध्यान

जाने कैसे शादी के बाद में संबंधों में रख सकते है रोमांच बरकरार

अगर घर में है यह 4 रंग तो बदल सकती है आपकी दुनिया

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

जी.एस.टी. के आगाज के साथ हुई देश में समान कर प्रणाली की शुरुआत

भक्तो के विश्वास और आस्था ने बनाया पीएम मोदी का मंदिर

roundbubble

नारियल पानी के ऐसे 5 फायदे जो मदद करे भयंकर रोगो से लड़ने मे

roundbubble

8 comments

Comments are closed.