Festivals नई खबर

इस दिवाली अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाए, ऐसे सजाए अपने सपनो का आशियाना 

how to decorate your house on diwali

नवरात्रि शुरू हो चुकी है और रावण दहन के बाद से ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती है।  कुछ जगह तो अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी है। जैसे ही दिवाली आने वाली होती है तब से ही घर की  साफ़ सफाइयां  और मेकओवर का काम शुरू हो जाता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जैसे ही दिवाली आने वाली होती है तब  ज्यादातर घरो में पेंट और रेनोवेशन का काम करवाया जाता है। आप भी दिवाली के मौके पर अपने घर को कुछ अलग तरीके से सजा सकते है। आइये आज के लेख में जानते है कि दिवाली के मौके पर अपने घर को कैसे सजाना है।

मेन गेट को सजाएं

main gate decoration

ऐसा कहा जाता है कि जो घर का प्रवेश द्वार होता है यानी कि मेन गेट वो घर का आईना होता है। जो भी सजावट मेन गेट पर होती है वो लोगो पर फर्स्ट इम्प्रैशन डालती है। फेस्टिव सीजन  है और फेस्टिव लुक देने के लिए आप इसे फूलों से सजा सकते है। यह बहुत ही अट्रैक्टिव और अलग लगेगा। आज कल मार्किट में बहुत ही सूंदर और सजावट के लिए अलग अलग तरीके के फूल मिल रहे है। इन सबके इस्तेमाल से आप अपने मेन गेट को नया लुक दे सकते है। ऐसा करेंगे तो जो भी आपके घर के बाहर से गुजरेगा वो नजरे हटा नहीं पायेगा।

रंग बिरंगी फेयरी लाइट्स

fairy light decoration

घर की जितनी भी खिड़किया है उनपे फेयरी लाइट्स लगाए। ऐसा करने से आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी।  हो सके तो पुरे घर की खिड़किया और दरवाजे फेयरी लाइट्स से चमका दे।  ऐसा करने से दिवाली के समय में रौशनी भी रहेगी और घर खूबसूरत भी लगेगा।

लैंप्स और फ्लावर

lamps and flower decoration on diwali

अगर सजावट की बात आती है तो फूलों के साथ साथ तरह तरह के लैंप्स भी घर की खूबसूरती में चार चाँद लगाते है। अगर आप लैंप्स लेने की सोच रहे है तो आप मार्केट में भी ट्राई कर सकते है और ऑनलाइन भी। क्योकि ऑनलाइन भी बहुत लाजवाब लैंप्स मिल रहे है। चाहे वो ड्राइंग रूम हो या फिर बैडरूम आप अपने बजट के हिसाब से लैंप्स का चुनाव कर सकते है। आर्टिफिशियल फ्लावर को भी आप सजावट के उपयोग में ले सकते है।

वॉल स्टीकर लगा कर घर को दे नया लुक

wall sticker decoration

अगर आपके घर में बच्चो का कमरा है तो उसे वॉल स्टीकर से सजाए। ऐसा करोगे तो बच्चे भी खुश होंगे और उनके कमरे को आकर्षक लुक भी मिलेगा। जब आप ऑनलाइन स्टिकर्स सर्च करेंगे तो उसमे आपको कार्टून कैरेक्टर, भगवान की तस्वीरें या स्पेशल कोट्स वाले वॉल स्टिकर भी मिल जायेगे।

Also Read:

फाइबर युक्त भोजन: भोजन में फाइबर की मात्रा अवश्य ले

चेहरे के रोम छिद्रों से छुटकारा पाने के best घरेलु उपाय

हृदय रोग से निजात पाने के लिए असरदार घरेलु नुस्खे

ग्रीन टी अपनाये और स्वस्थ जीवन पाए!

Like & Share: @roundbubble

Related posts

2019 में आया सदी का सबसे बड़ा ऐतिहासिक फैसला: अयोध्या मुद्दा

roundbubble

सुंदरता के साथ बेहतर सेहत का वादा सोयाबीन के साथ

roundbubble

भालू के साथ समय बिताने के दो दिन बाद मिला, लापता हुआ 3 साल का बच्चा

roundbubble

8 comments

Comments are closed.