Health नई खबर

गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए क्या करे?

heatstroke

गर्मी के मौसम में जैसे जैसे तापमान बढ़ता है लू लगने का खतरा भी उसी प्रकार बढे जाता है। गर्मी के मौसम में बढ़ते हुए तापमान और गर्म हवाओ की वजह से लू का खतरा बढ़ जाता है।  जिसके  सावधान रहन चाहिए। लू लगने के दो लक्षण होते है शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है और सिर में तेज दर्द होने लग जाता है।

यह लू लगने के ही लक्षण है।जब किसी व्यक्ति को लू लग जाती है तो उसके किडनी, दिमाग और दिल पर बुरा असर पड़ने लगता है। जिसकी वजह से और अंगो की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। जब लू लग जाती है तो उसके बाद में नाड़ी और सांस लेने की गति तेज हो जाती है।

कुछ केसेस में ऐसा भी होता है की त्वचा पर लाल दाने हो जाते है।लू लगने के बहुत से लक्षण होते है कई लोगो को बार बार पेशाब लगने की शिकायत हो जाती है।  और शरीर में काफी जकड़न महसूस होने लगती है। आज के इस लेख में हम आपको बतायेगे कि गर्मी में लू से बचने के लिए क्या उपाय करे।

बरते यह सावधानियां-

धूप में निकलते वक़्त छाते का इस्तेमाल करे।  या किसी कपडे से सिर को ढक कर धूप में निकले।  इससे आप लू से बच सकते हो।  जब भी घर से बाहर निकले तो पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर निकले। जैसे की शिकंजी, आम पना, खस का शरबत।  यह सब बहुत फायदेमंद है।

जब भी तेज धूप में से आये तब ज्यादा पसीने आये तो फ़ौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।  गर्मी के मौसम में बार बार पानी पीते रहना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी में निम्बू और नमक मिला कर बार बार पीते रहना चाहिए।  इससे लू  लगने का खतरा कम रहता है।

गर्मी के मौसम में खाली पेट बाहर नहीं जाना चाहिए। इस मौसम में सब्जियों के सूप का भी सेवन करना चाहिए  इससे भी लू से बचा जा सकता है। जितना हो सके गर्मी के मौसम में हल्का भोजन करना चाहिए।  खाने में दही जरूर शामिल करना चाहिए।  अगर इतनी सतर्कता बरतने के बावजूद भी अगर आपको लू लग जाती है तो उसके लिए यह उपाय करे।

लू लगने पर करे यह उपाय-

  • अगर लू लग जाये तो नहाने से पहले जौ के आते को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर बॉडी पर लगाकर कुछ देर बाद ठन्डे पानी से नहाने से लू का असर कम हो जाता है।
  • लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरो के तलवों पर मालिश करनी चाहिए।
  • जब लू लगती है तो उससे ज्यादा गर्मी लगती है और शरीर में घमौरियां हो जाती है। जब बेसन को पानी में घोल कर घमौरियों पर लगाते है तो उससे बहुत फायदा होता है।
  • लू लगने के बाद में जौ के आते और प्याज को पीसकर पेस्ट बनाये उसके बाद में उसको शरीर पर लगाए इससे जरूर राहत मिलेगी।
  • जब भी धूप में निकले तो नाखून पर प्याज घिसकर लगाने से लू नहीं लगती है। इसी के साथ में अगर आप धुप में छिला हुआ प्याज़ लेकर साथ चलेंगे तो इससे आपको लू नहीं लगेगी।
  • धुप में से आने के बाद में प्याज के रस में शहद मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
  • खाने के बाद में अगर आप गुड़ खाते है तो उससे भी लू का खतरा कम होता है।
  • टमाटर की चटनी, नारियल और पेठा खाने से भी लू नहीं लगती है।

Related posts

क्या लड़कियों को अपराध से बचाने के लिए छाती आयरन करने का तरीका सही है?

Admin

How Neem is an effective medicine in every season?

Admin

क्या आप उम्र से पहले तो बूढ़े नहीं हो रहे? पहचाने जल्दी बूढ़े होने के लक्षण

Admin

8 comments

Comments are closed.