Ayurvedic Nuskhe

रोज भिगोकर खाएं किशमिश के दाने – फायदे चौका देने वाले

भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी के चलते लोग अक्सर ध्यान रखना भूल जाते है। लेकिन आज हम आपको एक छोटा सा नुस्खा बताने वाले है जिसको अपना कर आप अधिक गुना लाभ पा सकते है।  आज के इस लेख में हम आपको बतायेगे की किशमिश कैसे आपको सेहतमंद बनाती है। रोजाना रात को दस किशमिश के दानों को भिगो कर रख दे।  सुबह  इनको साफ़ पानी से धो कर खा ले।  ऐसा नियमित करने से आप कई तरह के रोगो से मुक्त हो जायेगे। और इसके सेवन से आप किसी बीमारी के चक्कर में नहीं पड़ेगे। साथ ही आपकी सेहत भी बेहतर होगी। आज के इस लेख में हम आपको बतायेगे की कैसे किशमिश फायदेमंद है।

कैसे फायदेमंद है किशमिश ?

रोजाना रात में भिगोकर 10 किशमिश खाये

अगर आप किशमिश का सेवन करना चाहते है इसका सही तरीका है की इसे रात को पानी में भिगोकर रख दे।  जब सुबह उठे तो फूली हुई किशमिश का सेवन करे। और साथ ही में किशमिश के पानी को भी पीले। आपका शरीर बीमारी मुक्त रहेगा अगर आप इसका सेवन करते है तो। भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेसियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

ध्यान रहे की अगर आपको डॉयबिटीज़ है तो किशमिश का सेवन ना करे। किशमिश का प्रयोग कई तरीको से किया जा सकता है।  कई लोग सब्जियों का स्वाद बेहतर बनाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल करते है। किशमिश कई रंगो में उपलब्ध होती है मसलन गोल्डन, हरा और काला रंग।

शरीर में खून बढ़ाये किशमिश

अगर आप नियमित किशमिश का सेवन करते है तो एनीमिया से बचे रह सकते है। क्युकी किशमिश में आयरन का बेहतरीन स्रोता होता है।  किशमिश में विटामिन बी काम्प्लेक्स भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।  यह सभी तत्व रक्त फार्मेशन में बेहद लाभदायक होते है। किशमिश में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए इसमें कॉपर भी मौजूद होता है। इसलिए आप इसे अपने खानपान में ऐड कीजिये।

इससे बढ़ेगी रोगों से लड़ने की क्षमता

अगर आप रोजाना भीगे हुए किशमिश खाते है और इसका पानी पीते है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाती है।  इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

Related posts

क्या आप भी अपने मोटापे से परेशान है ?

roundbubble

अब मोटापा दूर करने के लिए घी से भागिए मत, अपनी डाइट में शामिल करे

roundbubble

अब बढाए अपना कद बिना किसी मुश्किल के!!!

roundbubble

8 comments

Comments are closed.