नई खबर

इस बार रंगों का त्योहार, नेचुरल और हर्बल रंगों के साथ

herbal rango ke sath khele

हर तरफ युवा वर्ग होली मनाने के लिए बहुत ही रोमांचित रहता है। बिना रंग के  होली खेलने की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन सबसे मुश्किल बात यह है कि इन रंगों में जो केमिकल्स पाए जाते है उससे हमारी आँखों और त्वचा को कितना नुक्सान होता है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और विधि बताएगे जिससे आप प्राकृतिक रंग बना सकते है। यह रंग आप आकर्षक और चटकीले रंग के बना सकते है और होली का भरपूर आनंद ले सकते है।

जानिये हर्बल रंग बनाने की विधि:-

गुलमोहर की पत्तियों को सबसे पहले सूखा ले उसके बाद में महीन पावडर कर ले। इसे आप हरे रंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

जासवंती के फूलों को सुखाकर आप उसका पाउडर बना सकते है। आप इसकी मात्रा बढ़ाने के लिये इसमें आटा मिला सकते है। इसके अंदर आप सूखा या गीला लाल रंग बना सकते है।

इस रंग को बनाने के लिए दो छोटे चम्मच लाल चन्दन पाउडर को पांच लीटर पानी में डालकर उबाल ले। इसके अंदर बीस लीटर पानी और डाले। अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

बुरांस के फूलों को रातभर पानी में भिगो कर भी लाल रंग बनाया जा सकता है, लेकिन यह फूल सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।

जामुन को बारीक पीस लें और पानी मिला लें। इससे बहुत ही सुंदर नीला रंग तैयार हो जाएगा।

Also Read:

सुंदरता के साथ बेहतर सेहत का वादा सोयाबीन के साथ

दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है

अगर स्किन एलर्जी है तो अपनाएं यह 5 टिप्स

जानिये घर पर ध्वज लहराने से क्या होगा

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

Lunar Eclipse July 16, 2019: Know what a rare coincidence is happening

Admin

वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर की दहाड़’, कमाए 400 करोड़

Admin

गर्भावस्था में करना चाहिए योग कैसे रहेंगे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ

Admin

8 comments

Comments are closed.