Ayurvedic Nuskhe नई खबर

जीवन के 4 पड़ावों में रहे सेहतमंद, अपनाए यह बातें

stages of life

स्वस्थ जीवनशैली हर कोई अपने जीवन में चाहता है। सेहतमंद रहने के लिए ऐसे  कई बाते है जिन्हे ध्यान में रखना चाहिए। जीवन के चार पड़ाव होते है। बच्चे, किशोरवस्था, जवानी और वृद्धवस्ता। इन चारो पड़ावों के अलग अलग जीवनशैली है जिन्हे अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते है। आइये आज के लेख में हम आपको बताते है कि कैसे इन चार पड़ावों में खुद को सेहतमंद बनाया जा सकता है।

  1. बचपन में सेहत का ध्यान कैसे रखे?

  • बचपन में बच्चे को घर का खाना खिलाये। इसी के साथ में उनकी डाइट में अंकुरित अनाज भी शामिल करे।
  • बच्चो के भोजन के लिए एक तिहाई फल और सब्जियां। और दो तिहाई अनाज होने चाहिए।
  • बच्चो को खुली जगह में खेलने के लिए प्रोत्साहित करे।

योगासन कराए –

  • ताड़ासन
  • पद्मासन
  • भुजंगासन
  1. किशोर आयु में खाये थोड़ा ज्यादा

  • इस आयु में नियमित रूप से एक्सरसाइज करे। योगासन करने की आदत डाले।
  • फ़ास्ट फ़ूड की जगह प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करे। जैसे कि अंडा, दूध, अंकुरित अनाज, सूखे मेवे खाए।  इन सब चीज़ो से शारीरिक विकास बहुत अच्छे से होगा।
  • इस उम्र में उचित मात्रा में वासा का सेवन भी करे।
  • किशोरावस्था में बच्चे को 10-12 गिलास पानी पिए। ऐसे करने से  भोजन ठीक तरह से पच सकेगा।  इसी के साथ में विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकाल सकेगा।

योगासन करे :

पद्मासन, सुक्तावीर आसान, व्रजासन करने से शरीर मजबूत बना रहेगा। शवासन करने से मन में शान्ति बनी रहेगी। अगर आप आँखों की रोशनी बनाए रखना चाहते है तो शक्तिबंध आसान भी बहुत लाभदायक होता है।

युवास्था में सेहत के प्रति रहे सावधान-

  • ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर टकटकी लगाए हुए ना देखे। थोड़ी थोड़ी देर में पलकों को झपकाते रहे।
  • जब भी कुर्सी पर बैठे तब पावो को जमीन पर टिका दे।
  • एक्सरसाइज और योगासन करने की आदत डाले।
  • इस उम्र के दौर में हार्मोन असंतुलन और एनीमिया की भी समस्या भी हो जाती है। इनसे बचने के लिए संतुलित भोजन खाये और भरपूर नींद ले।

योगासन है बहुत फायदेमंद

सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शवासन करें। यह न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

बुढ़ापे में रहे एक दम फिट

  • शारीरिक सक्रियता बनाये रखे।
  • सादा और सुपाच्य भोजन खाएं।
  • हर छह महीने में एक बार अपना हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं ताकि समय रहते आपको बीमारियों का पता चल सके।
  • मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
  • कोई भी एक्सरसाइज या योगासन विशेषज्ञ से पूछकर ही शुरू करें।

फायदेमंद योगासन

सूर्य नमस्कार, कपालभाति, प्राणायाम, नाड़ी शोधन जैसे आसन करें।

यह भी पढ़िए:

वजन कम करने के लिए, खाने का समय रखे ध्यान

चुकंदर के पत्तों से रोके अब झड़ते बाल

अब भिंडी के पानी से हुआ शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक का इलाज

इन कामों के बाद पानी न पिएं

Like & Share: @roundbubble

Related posts

How to live in a Stressed Relationship

Admin

हर मुश्किल में साथ निभाते है, लड़ने वाले पार्टनर्स

Admin

How to recognize that you are in True Love?

Admin

8 comments

Comments are closed.