नई खबर

केदारनाथ यात्रा – कम ऑक्सीजन से 10 दिन में सात श्रद्धालुओं की मौत

Kedarnath Dham

चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है।  उत्तराखंड की चारो धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बहुत ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा पंहुचा है। 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। तबसे से लेकर अब तक 10-12 दिन में लगभग 80 हजार श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा कर चुके है।

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इनमे से सात यात्रियों की जान जान जाने की खबर है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि ऑक्सीजन की कमी।  ऑक्सीजन की कमी होने से हृदय गति रुक गई तो इसलिए मौत हो गई उन सात यात्रिओ की।हाल ही में खबरों के मुताबिक पता लगा है कि मृतकों में अधिकतर लोगो की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि जिन जिन लोगो को सांस लेने में दिक्कत है। उन लोगो को केदारनाथ यात्रा से बचे रहना चाहिए। यात्रा में जाने से पहले अपना स्वास्थ्य परिक्षण जरूर करा ले। कहा जा रहा है कि अभी तो यात्रा का शुभारम्भ ही हुआ है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में लोगो की संख्या बढ़ने की आशंका है।

केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी बन रही है यात्रियों के लिए मुसीबत

केदारनाथ में रुक रुक कर बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान भी बहुत कम हो गया है। कहा जा रहा है कि रात के समय तापमान शून्य के भी नीचे चला जाता है जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।  और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।केदारनाथ में 2013 में तूफ़ान आया था जिसके कारण भयंकर तबाही मच गई थी।

इस तबाही में सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। तब से लेकर अब तक केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण की निगरानी पीएमओ   और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कर रहे है।

लेकिन कहा जा रहा है कि यात्रा इस बार आसान नहीं लग रही है जिसका सीधा सीधा कारण है रुक रुक कर बारिश आना। और साथ ही में बर्फ़बारी होना। सभी यात्रियों को यह सलाह दी जा रही है कि यात्रा में जाने से पहले अपने स्वास्थ्य का परिक्षण करवा ले।

केदारनाथ यात्रा में जाने से पहले अपने गर्म कपडे साथ में जरूर रख ले।  यात्रा के नियमो का पालन करे और अपनी यात्रा को सुखमय बनाये।

यह भी पढ़िए:

जीवन के 4 पड़ावों में रहे सेहतमंद, अपनाए यह बातें

केले के ऐसे उपयोग जिन्हे पढ़ कर आप भी चौक जायेगे

सऊदी अरब के बारे में कुछ दिलचस्प बाते- इस देश में नहीं है एक भी नदी

अब ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ना यूज़ करे डेबिट कार्ड

Like & Share: @roundbubble

 

Related posts

इन सात चीज़ों को भूलकर भी न करे बार-बार गर्म, हो सकते है बहुत हानिकारक

Admin

Masoor Dal Face Pack for Healthy Skin

Admin

नाईट क्रीम लगाने के असरदार फायदे

Admin

8 comments

Comments are closed.