नई खबर

अंबानी परिवार की बहु श्लोका की दुल्हन के जोड़े में तस्वीरें

Shloka Mehta in Bridal Look

बिज़नेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता से हुई थी। इन दोनों की शादी हिन्दू रीती रिवाज़ के साथ पारम्परिक ढंग से हुई थी। दोनों की शादी को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया था।

आकाश और श्लोका एक परफेक्ट कपल के रूप में शादी में नजर आ रहे थे। हाल ही में इनकी कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है जिसमे यह अपनी शादी की रस्मे निभाते हुए नजर आ रहे है।  दुल्हन के जोड़े में अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका मेहता की कई तस्वीरें सामने आ रही है।

श्लोका का ब्राइडल लुक बहुत ही लाजवाब था। ब्राइडल लुक में श्लोका मेहता की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है। श्लोका का शादी का लहंगा अबू जानी संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था। रेड कलर के लहंगा श्लोका की खूबसूरती पर चार चाँद लगा रहा था।श्लोका के लहंगे पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की हुई है।  इसी के साथ जड़ाऊ और जरदोजी कटवर्क किया गया है।

इसी के साथ जो दुपट्टा है उसके बॉर्डर में फ्लोरल मोटिफ का इस्तेमाल किया गया है। बहुत ही क्लासी लुक दिया गया है दुपट्टे को।शादी के दिन श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने हैवी कुंदन और ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी पहनी थी।  श्लोका ने गले में चोकर नेकपीस के साथ में रानी हार भी पहना था।  यह उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के जश्न में देश विदेश की बहुत बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इसी के साथ बॉलीवुड, खेल, राजनीती, बिज़नेस के दुनिया के दिग्गज अंबानी और मेहता परिवार के इस ख़ास सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।

Related posts

दिल्ली के पास नए साल का जश्न मनाने की परफेक्ट लोकेशन्स

Admin

कैसे बन रही है अदरक बालों के लिए वरदान, जाने इसके गजब के फायदे

Admin

जाने साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण कब लग रहा है

Admin

8 comments

Comments are closed.