नई खबर

सऊदी अरब के बारे में कुछ दिलचस्प बाते- इस देश में नहीं है एक भी नदी

दो दिन के दौरे के लिए मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत पहुंचे है। सूत्रों के मुताबिक पता लगा है कि इस दौरे में कई सारे आर्थिक समझौते हो सकते है। सऊदी अरब को एक अनोखा देश माना जाता है।

वजह यह है कि यहाँ के विशाल रेगिस्तान और शुष्क वातावरण सऊदी अरब को भौगोलिक तौर पर अनोखा बनता है। कहा जाता है कि सऊदी अरब के कानून भी दुनिया के बाकी हिस्सों के काफी ज्यादा अलग है।  आइये आज के लेख में हम आपको सऊदी अरब से जुडी हुई दिलचस्प बाते बताते है।

सऊदी अरब में एक भी नदी नहीं है

  • जी हाँ! सऊदी अरब ऐसा देश है जहा एक भी नदी नहीं है। अगर हम क्षेत्रफल की हिसाब से बात करे तो सऊदी अरब दुनिया का 13 वा सबसे बड़ा देश है। कहा जाता है कि यह अरब में केवल अल्जीरिया से पीछे है। सऊदी की 95 फीसदी जमीन या तो रेगिस्तान है या फिर शुष्क है। सऊदी अरब में केवल 1 . 45 फीसदी जमीन ऐसी है जहा पर खेती की जा सकती है।
  • यहां कोई नदी तो नहीं है लेकिन फारस की खाड़ी और लाल सागर की समुद्री सीमा जहाजों के आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सऊदी अरब ऐसा देश है जो पानी की वजह से गंभीर परेशानी से जूझ रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता लगा है कि यहां पानी बहुत महंगा है। सऊदी की सरकार खारे पानी को पीने लायक बनाने के लिए भारी भरकम खर्च करती है।
  • अब बात करते है सऊदी अरब की जीडीपी की। जो की 786 अरब डॉलर की है। यह रिकॉर्ड 2017 का है। कहा जाता है कि देश की जीडीपी में आधे से ज्यादा योगदान तेल भण्डारो का है। दुनिया के तक़रीबन 22 फीसदी तेल भण्डार सऊदी अरब में है। तेल के साथ साथ सऊदी अरब गैस रिज़र्व के मामले में पूरी दुनिया में 6वे स्थान पर आता है। एचसबीसी के आंकड़ों के मुताबिक, सऊदी अरब की आर्थिक वृद्धि उत्पादकता या श्रम के बजाय नए संसाधनों से हो रही है।
  • सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहा हर दिन करीब सौ से भी अधिक ऊँट बेचे जाते है। ऊँटो की बिक्री के लिए रियाद में बहुत बड़ी मार्किट है।
  • दुनिया में हर देश में ज्यादा से ज्यादा महिलाए रोजगार में भागेदारी देती है। लेकिन सऊदी अरब ऐसा देश है जहा वर्कफोर्स में महिलाओ की बहुत कम भागेदारी है। सूत्रों के मुताबिक पता लगा है कि यहाँ की केवल बीस फीसदी महिलाये ही रोजगार में है।
  • यह देश विदेशी श्रम पर बहुत ज्यादा निर्भर है। तेल या किसी सर्विस सेक्टर में काम करने वाले ज्यादातर कामगार विदेशी ही है।
  • सऊदी अरब में 99 फीसदी सऊदी ऐसी है जो की इस्लाम को मानने वाले है। जब सालात प्राथना होती है तो उस वक़्त सऊदी अरब में दुकाने बंद कर दी जाती है। इस समय खरीदारी और बिक्री रोक दी जाती है।

यहाँ इतने तेल भंडार है कि 4,770,897 ओलंपिक स्विमिंग पूल भर जाएं

  • सऊदी अरब में गैर मुस्लिमो को सार्वजनिक स्थलों पर प्राथना करने की अनुमति नहीं है।
  • यहाँ महिलाएं बिना पुरुष संरक्षक की अनुमति के खुद से यात्रा नहीं कर सकती हैं।
  • प्रामाणिक तेल भंडार 266 अरब बैरल्स है। यह रिपोर्ट सऊदी अरब की सरकार द्वारा आई है। यह बात सुनने में जरूर अजीब लगेगी लेकिन सच है, सऊदी अरब के ग्वार आयल फील्ड में इतने तेल भंडार है कि 4,770,897 ओलंपिक स्विमिंग पूल भर जाएं।
  • सऊदी अरब में स्थित मक्का और मदीना इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में शुमार हैं। गैर-मुस्लिमों को इन पवित्र स्थलों में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
  • इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक हज है. हज के लिए मक्का की यात्रा करनी पड़ती है। करीब 2 करोड़ लोग हर साल सऊदी अरब हज करने पहुंचते हैं।

समलैंगिकों को मृत्युदंड

  • सऊदी अरब में समलैंगिकों को मृत्युदंड तक दिया जाता है।
  • हत्या, डकैती, ड्रग, एडल्ट्री का दोषी पाए जाने पर भी मृत्युदंड दिया जाता है। सऊदी अरब में किसी जघन्य अपराध के लिए सिर से काट देना, पत्थर फेंक कर जान लेने जैसे तरीके भी अपनाए जाते हैं।
  • इस देश में शराब का सेवन अवैध है और नशा करते पकड़ जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। यहां लोग मांस, दूध और ऊन के लिए भेड़ पालते हैं। सऊदी अरब के अधिकतर लोगों के खान-पान में बीफ शामिल नहीं है। पारंपरिक सऊदी ऊंट के मांस का सेवन करना पसंद करते हैं।
  • खबरों के अनुसार पता लगा है कि सऊदी अरब के शाही परिवार की संपत्ति करीब 15 ट्रिलियन डॉलर की है।
  • मीना शहर में करीब 100,000 टेंट हैं जिनमें किचन, बाथरूम और एसी जैसी सुविधाएं भी हैं।
  • सऊदी अरब में साइडवॉक स्कीइंड नाम का खतरनाक स्टंट काफी लोकप्रिय है।

Related posts

Fad Diets and Weight Loss

Admin

Marvel’s Superhero Avengers: Endgame Movie Review 2019

Admin

अगर वजन कम करना है तो अपने चलने के तरीके में करे बदलाव

Admin

8 comments

Comments are closed.