रोचक खबर

इस 6 साल के बच्चे की कमाई जानकर रह जाओगे आप दंग

Knowing the earnings of this 6-year-old child you will be stunned

कहते है ना  हुनर तो सभी में होता है,  बस किसी का  छुप जाता है और किसी का छप  जाता है।  वैसे ही आज हम बात करने जा रहे  है एक ऐसे बच्चे  की जिसकी उम्र मात्र 6 साल  है और कमाई हजारो में नहीं लाखो में है। जी हाँ,

 

खेलने कूदने की उम्र में यह बच्चा अपने हुनर के दम पर लाखों का बिजनेस कर रहा है।  वैसे सोचते तो हम सभी है  की कुछ ऐसा करे या हो जाये की हमारी आमदनी हजारो से लाखो में हो जाये।  लेकिन फर्क सिर्फ इतना है की हम सोचते  है लेकिन करते नहीं या यु कहे की हम अपने अंदर छुपे हुए  हुनर निकालने की बजाए  दूसरे के सपनो को कॉपी करते है।  और  उचित परिणाम नहीं मिलने पर निराश हो जाते है। लेकिन इंसान अगर ठान  ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है ।

 

आईये जानते है इस छोटे से बच्चे के बडे कारनामे :-

खाना बनाने से मिली शोहरत :-

निहाल केरल के कोच्चि में अपने माता पिता के साथ रहते है। वह  अपने कूकरी शो में रोज नई-नई  डिश अपने अंदाज में बनाना सिखाते है। निहाल सोशल मीडिया में भी काफी फेमस है। छोटी सी उम्र में खाना बनाने के शौक ने  ऐसी प्रसिद्धि दिलाई है जिसे पाने में लोगो को कई साल लग जाते है।

 यूट्यूब पर है कूकरी शो :-

निहाल  की माँ जब खाना बनती थी तब निहाल  उन्हें देखता था और  कई बार उन्हें मदद भी करता था। माँ-बेटे के खाना बनाते हुए  उनके पिता उनका विडियो बनाते थे जिसे उन्होनें अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया।  लोगो ने इस वीडियो को पसंद किया।   लोगो की  अच्छी प्रतिक्रीया के कारण निहाल के पिता ने ‘किचाट्युब’के नाम से एक युट्युब चैनल बनाया। इन विडिओ में  निहाल नयी नयी रेसिपी बनाना सिखाते है। इन रेसिपीज को दर्शक बहुत पंसद करते है।

मिल चूका है अवार्ड :-

अपने हुनर पर निहाल को ना सिर्फ अपने देश में  बल्कि विदेश में भी अवार्ड मिल चुके है।  अमेरिका में आयोजित कुकरी के एक शो ‘ऐलेन डी जेनरेस’ शो में ‘पुटटु’ नाम की एक रेसिपी के लिये अवार्ड भी दिया गया है।  निहाल की बनाई डिशेज  अभिनव होती है।  फेसबुक पर उन्हें ‘मिकी माउस मैंगो’ रेसिपी से बहुत प्रसिद्धि मिली थी। निहाल राज को फेसबुक पर एक स्लॉट दिया गया है जिस पर वह अपने विडियो शेयर कर सकते है। इस स्लॉट के लिये उन्हें 2000 डॉलर यानि 1,33,521 रू भी प्रदान किये गये है।  इसके बाद वह लाईव शो भी करने लगे है।

Related posts

आपका पड़ोसी मुल्क खा रहा है 300 से 350 रूपये टमाटर

Admin

क्या है वजह कि तीसरी सीढ़ी पर नहीं चढ़ते श्रद्धालु? जानिए जगन्नाथ मंदिर का रहस्य

Vidhi Rawat

28 घंटे लगातार सर्जरी करने के बाद OT के बाहर जमीन पर ही सो गया डॉक्‍टर, वायरल हुई तस्‍वीर तो लोगों ने बताया ‘हीरो’

Admin

8 comments

Leave a Comment