Health नई खबर

दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है

what is the right way to brush your teeth

दांतों की सफाई पर बहुत ही कम लोग ढंग से ध्यान देते होंगे। दांतों की सफाई और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए ब्रश करना बहुत ही जरुरी है। लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग है जो कि दांतों की देखभाल का सही तरीका जानते है। अगर आप दांतों की सही तरीके से देखभाल करना चाहते है तो जरुरी है कि उन्हें बहुत अच्छे  तरीके से ब्रश करे। अगर कोई ढंग से ब्रश नहीं करता है तो उसकी सारी मेहनत दांत में दर्द या अन्य समस्याओं के रूप में बेकार हो जाती है। आज के लेख में हम आपको बताएगे दांतों की सफाई करने का सही तरीका।

  • अगर आप अपने दांतों को स्वस्थ रखना चाहते है तो  जरुरी है कि आप खाने के बाद में रोजाना ब्रश करे। लेकिन ध्यान रखे के ठीक बाद में ब्रश ना करे। खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद में दांत साफ़ करें ताकि खाने के बाद वाला एनेमल आपके दांतों पर काम कर सके।
  • ब्रश केवल सुबह के समय ही नहीं बल्कि रात को खाने के एक घंटे या फिर सोते समय ब्रश करे। ऐसा करने से बैक्टेरिया मुँह में एवं दांतों में नहीं जमे रहेंगे। अगर दांतों में बैक्टेरिया जमे रहते है तो दांतों को नुक्सान पंहुचा सकते है।
  • ऐसा अक्सर देखा जाता है कि ब्रश करते समय लोग जल्दबाजी में होते है। ऐसे में वो सिर्फ एक या दो राउंड ब्रश करके कुल्ला कर लेते है। यह तरीका बहुत ही गलत है। ध्यान रहे कि आप कम से कम दो बार ब्रश करे और दांतों यानी कि मसूड़े की ओर नीचे की ओर ब्रश को चलाए। ऐसा करने से प्लाक साफ़ हो जाएगें।
  • ब्रश करते समय दांतों पर ज्यादा जोर ना लगाए। ऐसा करने से दांतों की जेड कमजोर हो सकती है। एवं दाँतों में दर्द की समस्या हो सकती है। ध्यान रखे कि आप  हल्के हाथों से ब्रश करे और नर्म ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करे।  
  • अगर हो सके तो हफ्ते में एक बार नींबू से दांतों को साफ़ करे ऐसा करने से उनका पीलापन कम हो जाएगा और आपके दांत सफ़ेद और चमकदार नजर आएगे। इसके अलावा आप विटामिन सी, दही, सलाद का भी प्रयोग कर सकते है। यह दांतों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Also Read:

अगर स्किन एलर्जी है तो अपनाएं यह 5 टिप्स

जानिये घर पर ध्वज लहराने से क्या होगा

कैसे बादाम के तेल में छुपे है सौंदर्य लाभ

जानिए लौकी के छिलके के औषधीय उपाय

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

धनतेरस के पावन पर्व पर चढ़ाए माँ लक्ष्मी को यह चीज़

Admin

Is walking after having meal is right or wrong?

Admin

कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) का टीका लगवाने से पहले जाने यह खास बाते

Admin

8 comments

Comments are closed.