रोचक खबर

भारत की इस बेटी ने बना दिया मात्र 1800 रुपयें में A.C

भारत की इस बेटी ने बना दिया मात्र 1800 रुपयें में A.C

देश और दुनिया में होने वाले बडे-बडे आविष्कारों के बारे में तो हमने बहुत कुछ सुना है। लेकिन कभी कभी छोटे आविष्कार भी हमें सोचने पर मजबूर कर देते है।  अगर वो आविष्कार किसी लडकी ने किया हो तो ओर भी ज्याद आश्चर्यचकित हो जाते है। चलिए आपको बताते है कि झाँसी की एक 16 साल की लड़की ने कैसे मात्र 1800 रुपये में AC तैयार कर सबको चौंका दिया।

 आईआईटी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में इस AC को सेलेक्ट किया गया है। इस AC में थर्माकोल से बने आइस बॉक्स में 12 वोल्ट के डीसी पंखे से हवा छोड़ी जाती है। एल्बो से ठंडी हवा का प्रवाह होता है। इसे एक घंटा चलाने पर तापमान में 4-5 डिग्री की कमी आ जाती है। इस AC को पर्यावरण और ग्रामीण दोनों ही परिवेशों के लिए अनुकूल बताया जा रहा है, क्योकि यह AC सोलर सिस्टम से चलता है। 1800 रूपये में तैयार यह ए.सी आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की जेब के बजट में है। एसी की कीमत कम होने के साथ-साथ एसी सोलर एनर्जी से चलता है, जिसके चलते बिजली के खर्च से भी मुक्ति है।

इस एअर कंडीशनर को झांसी के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की छात्रा कल्याणी श्रीवास्तव ने बनाया है। कल्याणी के माता और पिता दोनों ही शिक्षा विभाग में अध्यापक है। कल्याणी के पिता ने बताया कि ये देसी AC उनकी बेटी ने खुद डिजाईन करके बनाया है। कल्याणी को इसके लिए जापान में होने वाली बाल वैज्ञानिक कांफ्रेंस का भी आमंत्रण मिला था। कल्याणी श्रीवास्तव में वैज्ञानिक प्रतिभा तो है ही, साथ ही वो गायन की प्रतिभा से भी लोगों का दिल जीत चुकी है। वो रियलिटी शो ‘इंडियन आयडल’ में तीन राउंड तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। साथ ही लखनऊ, कानपुर, आगरा, लखीमपुर, झांसी, ग्वालियर सहित कई शहरों में हुईं संगीत प्रतियोगिताओं में 50 से ज्यादा इनाम जीत चुकी है।

आज देश की बेटिया जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। ऐसे में सरकार को देश की इस बेटी के आविष्कार को प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे विज्ञान के क्षेत्र में देश की बेटियों की रुचि और प्रतिभा को आगे लाया जा सकेगा।

फेसबुक पेज को लाइक जरूर करे : Round Bubble

Related posts

मुकेश अंबानी की कारों का जबरदस्त कलेक्शन देखने के लिए क्लिक करे

Admin

नालंदा विश्वविद्यालय को 1300 साल पुराना छात्र मिला ! पूर्नजन्म पर कई धर्मो में राय !

Admin

Top Longest-Serving Prime Ministers in India: A Complete List

Vidhi Rawat

8 comments

Leave a Comment