Advice नई खबर

कैसे बढ़ाये अपना आत्मविश्वास? 5 टिप्स!

how to increase self confidence

कोई भी काम हो जब तक इंसान खुद पर विश्वास नहीं करता तब तक कुछ हासिल नहीं हो सकता।  आत्मविश्वास ही ऐसी चीज़ है जिसकी वजह से इंसान अपनी सफलता की सीढ़ी की ओर चढ़ता है। अगर आपके अंदर कॉन्फिडेंस है तो आप बखूबी कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ सकते है। लेकिन अगर आप खुद पर कॉन्फिडेंस नहीं रखते है तो दूसरे लोग आपको संदेह की नजर से देखते है। आज के लेख में हम आपको बतायेगे की वो कौन से तरीके है जिसकी वजह से आप अपना खोया हुआ आत्मविश्वास आसानी से वापस पा सकते है।  अपना खोया आत्मविश्वास पाने के लिए अपनाए यह तरीके:

नेगेटिव सोच से अपने आप को बचाए रखे

नकारात्मक विचार ही ऐसी चीज़ है जिसकी वजह से आप आगे बढ़ने में कतरा जाते है। अगर खुद पर विश्वास रखेंगे तो चुनौती पूर्ण काम भी आसानी से कर सकेंगे। ज्यादातर ऐसा देखने को मिला है कि ऑफिस में ज्यादा काम होने की वजह से कई लोग काम से जी चुरा लेते है। इसी के साथ काम के प्रेशर की वजह से सोच के बैठ जाते है कि हो नहीं पायेगा।  लेकिन ऐसे टाइम पर अपनी नकारात्मक सोच को सकारात्मक में बदले।  और आपकी आँखों के सामने आपसे सब कुछ हो  पायेगा।

खुदको समय दे

हर समय एक जैसा नहीं होता है।  जीवन में उतार चढ़ाव असते रहते है। लेकिन आप अपने दिन में से थोड़ा सा खुदके लिए निकाले और सोचे की आपके जीवन का आखिर उद्देश्य क्या है। फ्यूचर के लिए आपने क्या सोच रखा है और नहीं सोच रखा तो सोचिये कि आखिर करना क्या चाहते है। आने वाले जीवन में ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे तो क्या आप उसके लिए तैयार है। यदि आप खुद को पहचानने में चूक जायेगे तो अपने आप में आत्मविश्वास नहीं जगा पाएगे। खुदके लिए समय निकाल कर आपको यह पता लगेगा कि आप खुदको कितना जानते है।

चीज़ो को समझने का प्रयास करे

आज कल बिजी लाइफ के चलते लोगो को सोचने समझने का मौका नहीं मिल पाता  है। अगर अपने जीवन में खुद फैसले लेना चाहते है तो चीज़ो को अच्छे से सोचे और समझे। जब आप किसी चीज़ को अच्छे से समझेंगे तब अच्छे और बुरे में फर्क महसूस कर पाएंगे। ऐसा करने से आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आएगा।

आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करे

आज कल देखा जाता है कि हर कोई व्यक्ति अपने कम्फर्ट जोन में रहना पसंद करता है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई नया काम दे दिया जाये तो या तो वो उससे भागता है या फिर घबरा कर टालता रहता है। अगर आप भी अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते है तो आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करना सीखिए। जब आप नयी चीज़ो को करने की शुरुआत करेंगे तो आपके अंदर छुपा हुआ आत्मविश्वास सबको महसूस होगा। आपको भी और आपके साथ आपके आस पास के लोगो को भी।

अच्छे कॉंफिडेंट दोस्त बनाये

आप कैसे लोगो की संगत में हो यह चीज़ जीवन पर बहुत ही गहरा असर डालती है। दोस्ती ऐसे लोगो से करिये जो आपको आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करे ना की आपको रोक ले आगे बढ़ने से। ऐसे कई लोगो होंगे आपके आस पास जो आपसे अपना कुछ ना कुछ काम निकलवाने के बहाने बनाते रहते है। इसका मतलब यह है कि उनमे आत्मविश्वास की कमी है। तो ऐसे लोगो से दुरी बनाना ही आपके लिए अच्छा होगा।

Related posts

अब महंगी क्रीम को कहे बाय बाय, विटामिन्स की मदद से पाए स्ट्रेच मार्क्स से छुट्टी

roundbubble

यह कलयुग की गाय है, जो घास फुस को छोड़ के चली मॉस की ओर

roundbubble

जानिये 7 टिप्स जिससे गर्मियों में एक्सरसाइज करते वक़्त रहेंगे आप एक्टिव और हाइड्रेट

roundbubble

8 comments

Comments are closed.