Advice

अगर जल्द अपनी ये आदतें नहीं बदली तो हो सकता है जान को खतरा

आज कल की लाइफ इतनी फास्फोरवर्ड हो गयी है कि लोग अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं दे रहे है। लेकिन रोजाना की दिनचर्या में आप कुछ कैसे काम कर रहे है जो की बीमारी को बुलावा दे रहे है।  अगर हम अपने शरीर पर अभी से ध्यान नहीं देंगे तो इसका अंजाम कई तरह की शारीरिक बीमारिया हो सकती है।स्मार्टफोन हमारी ज़िन्दगी का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गए है।

आज कल किसी के पास घर पर किसी से बात करने का समय नहीं है। सब स्मार्टफोन यूज़ करने में लगे रहते है। इसलिए चाहे किचन हो या टॉयलेट हो हर जगह लोग इसे अपने साथ रखते है। जैसा की हम सब जानते है की ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल भी सेहत के लिए नुकसानदायक रहता है। आज के इस लेख में हम आपको कई ऐसी बाते बतायेगे जिन्हे आपको जल्द ही बदल लेनी चाहिए।

अब से करे इन आदतों का त्याग

मोबाइल का इस्तेमाल टॉयलेट में करना

लोगो को आजकल अपने फ़ोन की लत इस कदर लग गयी है कि लोग इसका पीछा टॉयलेट तक में नहीं छोड़ते है। लेकिन आप जानते नहीं है ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए कि टॉयलेट सीट, नल, हैंडल्स और सिंक में इ कोली नामक कीटाणु पाए जाते हैं, जिससे यु टी आई और आंतों से संबंधित गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

हैंडबैग को समय से साफ़ नहीं करना

हैंडबैग एक ऐसी चीज़ है जिसमे लड़किया अपने सारे जरुरत के सामन को केरी करती है। लेकिन कई लड़किया अपने हैंडबैग को साफ़ करना भूल जाती है। कई लड़किया तो अपने हैंडबैग्स को महीनो तक साफ नहीं करती है।  और उसे यूँही यूज़ करती रहती है।

पर्स एक ऐसी चीज़ है जो की लड़कियों के टच में हमेशा रहता है। अगर पर्स साफ़ नहीं होता तो उसमे नोरोवायरस, ऍम आर एस ए और इ कोली नामक कीटाणु पाए जाते है। इसलिए आज से ये अपने  हैंडबैग को रोजाना अंदर और बहार दोनों तरफ से साफ़ करे।

जूते, चप्पल बाहर ही उतारे

जूतों को कमरे के अंदर तक ले जाना भी कई बीमारियों को बुलावा दे सकता है। ऐसे में जूते को हमेशा घर के बाहरी क्षेत्र में ही उतारे। इसके साथ ही ट्रैवल करते वक्त जूतों को किसी कपड़े में लपेट कर बैग में रखना चाहिए।

टीवी के रिमोट को साफ रखें

अक्सर देखा जाता है कि बच्चे गंदे हाथो से भी रिमोट को उठा लेते है।  और कही भी पटक देते है। ऐसे में  रिमोट पर  कीटाणु होना एक आम बात है। जरुरी यही होगा की रिमोट को उसे करने से पहले उसे ढंग से कपडे से साफ़ कर ले।

ये भी जरूर पढ़िए

हेल्थी रहने के लिए अपनाये यह टिप्स !!!

Related posts

कोई भी रत्न धारण करने से पहले इन बातों का रखे खास ख्याल

roundbubble

When it comes to their relationship, why do couples struggle with feelings of love?

roundbubble

गर्मी में पहने इस तरह के कपड़े और रहे सुपर कूल

roundbubble

8 comments

Comments are closed.