Advice

अगर आप भी अपने बच्चे को इंटेलिजेंट बनाना चाहते है तो इन बातो का रखे ख़ास ध्यान

आज कल हर माता पिता अपने बच्चे के भविष्य को लेकर बहुत ही चिंतित रहते है। वो चाहते है कि अपने बच्चे को हर क्षेत्र में आगे पहुंचाए और सही दिशा में उनका बच्चा जाये। इसके लिए माता पिता बहुत प्रयत्न करते है। आज कल पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि अगर वह बच्चो पर अधिक पढाई का ज़ोर डालेंगे तो इससे बच्चा पढ़ने लगेगा। लेकिन ऐसा कई मायनो में सही नहीं है।

अगर आप अपने बच्चे को इंटेलीजेंट बनाना चाहते है तो बच्चे की रूचि पढाई में शुरू से ही पैदा करनी होगी। इसलिए बच्चे को मानसिक तौर पर सक्षम और इंटेलीजेंट बनाने के लिए शुरुआत से ही कोशिश करनी चाहिए। क्योकि यही वो समय होता है जब बच्चे का दिमाग विकसित होता है।  आज के इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिन्हे फॉलो करके आप अपने बच्चे को इंटेलीजेंट बना सकते है।

अपने बच्चे से बाते करे

इस बात से सब वाकिफ होंगे कि बच्चे को इंटेलिजेंट बनाने में सबसे पहला कदम होता है कम्युनिकेशन स्किल्स। अगर आप अपने बच्चे से बात करते है तो इससे आपके और आपके बच्चे के बीच का रिश्ता मजबूत होता है इसी के साथ में बच्चे के अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अपने बच्चे को शुरुआत से ही हेल्दी वर्बल एक्टिविटी का हिस्सा बनाएं। उनसे इंग्लिश, हिंदी या अपनी भाषा के अनुसार बात करें, ताकि आगे चलकर भाषा उनके करियर में रुकावट ना बने।

घर में पॉजिटिव माहौल बनाएं

घर का माहौल बच्चे के विकास में एहम भूमिका निभाता है। अगर बच्चे को घर में अच्छा माहौल मिलेगा तो बच्चा भी चीज़ो के प्रति पॉजिटिव सोच रखेगा। बच्चे को शुरुआत से ही आत्मनिर्भर बनने दे।  जब बच्चा खेले तो उसके साथ खेले और उनकी परेशानिया जानने की पूरी पूरी कोशिश करे।  ऐसा करने से बच्चे में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

खिलौने बच्चे की उम्र के हिसाब से चुनें 

जब भी बच्चो के लिए उनके खिलौने चुने तो उनकी उम्र पर ख़ास ध्यान दे। क्योकि खिलौने का असर बच्चे के मानसिक विकास पर पड़ता है।  खिलौने एक ऐसी चीज़ है जो कि बच्चे को खुश भी कर सकते है इसी के साथ उन्हें उदास भी कर सकते है। खिलौने चुनते समय ऐसे खिलौने चुने जिससे बच्चे को ज्ञान सम्बंधित जानकारी मिले।

बच्चे को घर में भी पढ़ाएं

घर में समय निकाले और बच्चे को इंग्लिश के अल्फाबेट्स, कॉउंटिंग्स वगरह सिखाये।  खिलौने की मदद से भी आप अपने बच्चे को आराम से पढ़ा सकते है। ऐसा करने बच्चे की रूचि पढाई में बढ़ेगी और वह शुरुआत से ही पढाई में इंटेलिजेंट बनेगे।

Related posts

गर्मियों में बनाये अपने बाल हेल्दी और चमकदार, अपनाये यह टिप्स

Admin

टीवी देखते समय स्नैक्स के सेवन से बचे

Admin

अगर जल्द अपनी ये आदतें नहीं बदली तो हो सकता है जान को खतरा

Admin

8 comments

Comments are closed.