Health

बच्‍चों को कितने घंटे सोना चाहिए?

How Much Sleep Do Babies and Kids Need

बच्चों का पर्याप्‍त मात्रा में सोना बहुत ज़रूरी है। अधिकतर माता-पिता को यह तो पता होता है कि उनके बच्‍चे को जितनी नींद लेनी चाहिए थी, उतनी नहीं ली लेकिन कितनी लेनी चाहिए यह पता नहीं होता। क्‍या आपने कभी ये जानने की कोशिश है कि आपका बच्‍चा कितनी देर सोता है? क्‍या आपने कभी नोटिस किया है कि आपका बच्‍चा रात भर सोता है या नहीं? वास्तव में बच्चे की पर्याप्त नींद उसके स्वास्थ्य से जुड़ी है। अगर आपका बच्चा अच्छी नींद नहीं ले पा रहा है, तो इससे उसका व्यवहार भी प्रभावित हो सकता है। मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कंसल्टेंट पीडीअट्रिशन डॉक्‍टर शांतनु सेन आपको बता रही हैं कि एक दिन में बच्‍चे को कितनी देर सोना चाहिए। पढ़ें- इन 3 कारणों से आपका बच्चा रात में सो नहीं पाता

बच्‍चों को कितने घंटे सोना चाहिए?

0-6 महीने
इस अवस्था में बच्चे के लिए हर दिन 16 से 20 घंटे की नींद लेनी चाहिए। सोने का ये समय कुछ भी हो सकता है। हालांकि बच्‍चा कभी एक साथ इतनी देर तक नहीं सो सकता है। वैसे फीडिंग के बाद बच्‍चा दो से तीन घंटे लगातार सो सकता है।

6 से 12 महीने
इस ऐज में आपका बच्‍चा थोड़ा बड़ा हो जाता है और चीजों को समझने की कोशिश करने लगता है। इस अवस्‍था में बच्‍चे को 12 से 15 घंटे तक सोना ज़रूरी है। सोने का यह समय कुछ भी हो सकता है। लेकन दोपहर के समय उसे करीब तीन घंटे सोना चाहिए।

1 से 3 साल
इस अवस्‍थ में बच्‍चा बहुत सी एक्टिविटी करने लगता है। इस अवस्‍था में बच्‍चे के लिए औसतन 13 घंटे की नींद ज़रूरी है। हालांकि एक साथ दो से तीन घंटे लगातार सोये तो ज्यादा अच्छा होता है।

3 से 5 साल
ये वो अवस्‍था होती है, जब बच्‍चा सामाजिक रूप से सक्रिय होने लगता है। बच्‍चों के विकास में नींद अहम भूमिका निभाती है। इस अवस्‍था में बच्‍चे को कम से कम 12 घंटे सोना ज़रूरी होता है।

5 से 10 साल
ये वो अवस्‍था होती है, जब बच्‍चा थोड़ा बड़ा, समझदार और स्‍कूल जाना शुरु कर देता है। इस अवस्‍था में बच्‍चे को एक दिन में कम से कम 10 और ज्‍यादा से ज्‍यादा 12 घंटे सोना चाहिए।

source: thehealthsite.com

 

Related posts

What is the ‘Double masking’ method and how it is effective?

Admin

If you have frequent colds then you must eat these 10 immunity booster things

Admin

जानिये 7 टिप्स जिससे गर्मियों में एक्सरसाइज करते वक़्त रहेंगे आप एक्टिव और हाइड्रेट

Admin

8 comments

Comments are closed.