नई खबर

कश्मीर घाटी पर हो रही है भारी बर्फबारी…

इन दिनों कश्मीर की घाटी पर भारी बर्फ़बारी हो रही है।  यही वजह है जिसके चलते लोगो को बहुत ही ज्यादा कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के माध्यम से पता लगा है कि शुक्रवार को दोपहर के बाद से ही पूरी घाटी में बर्फ़बारी हो रही है। इसी के साथ श्रीनगर में औसत 25.2 सेमी बर्फ़बारी दर्ज की गई है।

इस शहर का तापमान माइनस 1.3 डिग्री तक पहुंच गया है। गुलमर्ग के फेमस स्काई रिसोर्ट में दो फ़ीट बर्फ़बारी हुई है।  खबरों से पता लगा है कि वह तापमान शुन्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। और दूसरी ओर देखा जाये तो पहलगाम के रिसोर्ट में 40 सेमि बर्फ़बारी हुई है।

जम्मू – श्रीनगर नेशनल हाईवे बर्फ़बारी की वजह से बंद हो गया है। लद्दाख के क्षेत्र  में भी बहुत बर्फ़बारी हो रही है। लेह में माइनस 8 डिग्री तापमान और कारगिल में 15.6 डिग्री तापमान पहुंच गया है।भारी बर्फबारी से टूरिज्म से जुड़े लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं।

श्रीनगर में पहले से मौजूद कई टूरिस्ट ने अपने ट्रिप का वक्त बढ़ा दिया है।मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।  दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

 

Related posts

RBI Launches PIN-less UPI and Cardless ATM Cash Withdrawal System

Aryan Vyas

अगर वजन कम करना है तो अपने चलने के तरीके में करे बदलाव

Admin

रिलेशनशिप में कैसे जल्दी सुलझ जाते है कुछ कपल्स के मतभेद?

Admin

8 comments

Comments are closed.