Health

पेशाब की जलन का जड़ से सफाया करता है गोंद कतीरा

पेशाब की जलन का जड़ से सफाया करता है गोंद कतीरा

पेशाब में जलन और रुकावट जैसी समस्या वैसे तो किसी भी मौसम में यह परेशानिया हो सकती है लेकिन गर्मियों में तेज धुप, लू लगना, ज्यादा गर्म चीज का सेवन करना और ज्यादा मिर्ची का सेवन करने से ये समस्या हो जाती है. ज्यादातर लोग गर्मी में इस प्रकार की समस्या से पीड़ित रहते है. अगर आप इस समस्या से ग्रस्त है तो घबराने की कोई बात नहीं है, क्युकी इसका इलाज बहुत ही आसान है और आप घर पर भी इसका इलाज कर सकते हो. गोंद कतीरा की मदद से आप पेशाब में जलन और रुकावट जैसी समस्या से उभर सकते हो.

गोंद कतीरा इस समस्या के लिए एक वरदान और रामबाण दवाई है. गोंद कतीरा पेड़ के लगे गोंद के सुख जाने के बाद बनता है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है.

गोंद कतीरा ठंडा रहता है इसलिए इसका  सेवन  गर्मी में किया जाता है 

गोंद कतीरा का सेवन करने से लू से बचा जा सकता है, और कई प्रकार की बीमारियों से निजात पा सकते है, जैसे की, पेशाब की जलन, हाथ-पाव की जलन, सिर की जलन,अधिक प्यास लगना,  खुश्की आदि के लिए असरदार है

कैसे करे प्रयोग

बीमारियों से निजात पाने के लिए,इसको  रात भर पानी में भिगो के रख दीजिये, सुबह दूध, शरबत, आईसक्रीम और मिश्री के साथ इसका सेवन करना चाहिए।

गोंद कतीरा के फायदे

जलन से राहत

गर्मी में  पेशाब और हाथ-पाव में जलन होती है. इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो के रख दीजिये सुबह मिश्री के साथ सेवन कर लीजिये आपको समस्या से निजात मिलेगा।

लू से बचाव

गर्मियों में सबसे ज्यादा डर लू लग जाने का रहता है, लेकिन  गोंद कतीरा के सेवन से लू से बचा जा सकता है।  गोंद कतीरा रात को पानी में भिगोकर सुबह और शाम मिश्री मिला कर पीने से गर्मियों में लू से बचा जा सकता है।

कमजोरी और थकान

अगर आपको जल्दी थकान,  कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी और माइग्रेन जैसी समस्या है तो  गोंद कतीरा  काफी फायदेमंद है। रोजाना सुबह आधा गिलास दूध में कतीरा गोंद डालें और इसमें मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान जैसी समस्या से राहत मिलती है.

ल्यूकोरिया में फायदेमंद

गोंद कतीरा के सेवन से ल्यूकोरिया  और महिलाओ को होनी वाली समस्या जैसे डिलीवरी के बाद कमजोरी, पीरियडस में अनियमिता आदि समस्या के लिए फायदे मंद है.

इस प्रकार की समस्या के लिए गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस ले और रोज सुबह २ चम्मच कच्चे दूध के साथ सेवन करे.

फॉलिक एसिड से भरपूर

गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में  फॉलिक एसिड होता है जो ब्लड बढ़ाने में मददगार होता है. गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो दे और सुबह उसी पानी के साथ मिश्री मिला कर सेवन करे।

Related posts

How much do you know about sleep? Taking less sleep will harm your health

Admin

40 की उम्र में पाए 25 साल सी दमकती त्वचा। डाइट में शामिल करे विटामिन सी

Admin

किसी को न करने दें अपने नवजात को किस

8 comments

Leave a Comment