Beauty नई खबर

स्ट्रॉबेरी फेस पैक से पाएं सुंदर और ग्लोइंग स्किन

strawberry face pack

दरअसल यह सबसे अच्छा महीना होता है फलों की रानी स्ट्रॉबेरी का सेवन करने का। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो बहुत ही गुणकारी होते हैं।  स्वादिष्ट होने  के साथ साथ यह त्वचा में कसाव और दमक लाने का काम भी करती है।  तो आइए जानते हैं आज स्ट्रॉबेरी के ऐसे फेस पैक के बारे में जिनकी मदद से आप सेहत के साथ साथ अपने सौन्दर्य में भी चार चांद लगा सकती हैं। 

स्ट्रॉबेरी फ्रेश क्रीम मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए स्ट्रॉबेरी प्यूरी।  इस प्यूरी में फ्रेश क्रीम और दही  के साथ एक चम्मच शहद मिलाएं। अब आपको  इस मास्क को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा के छोड़ना है। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। यह चेहरे से मुंहासों को दूर करता है साथ ही स्किन पर चमक और निखार लाता है।

स्ट्रॉबेरी फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाना बेहद सरल  है। इसे बनाने के लिए आपको 3 से 4  स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बनानी होगी। अब इस प्यूरी को 15 मिनट के लिए ऐसे ही अपने चेहरे पर लगा रहने दें. 15 मिनट बाद मास्क के सूख जाने पर चेहरे को सादे पानी से धो लें. इस मास्क का इस्तेमाल करने पर आपके चहेरे पर चमक के साथ कसाव भी आएगा.

स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट मास्क

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को मसलकर उसका पेस्ट तैयार करें । इस पेस्ट में शहद के साथ कोको पाउडर मिलाकर उसका पेस्ट तैयार करें।  इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। यह मास्क प्राकृतिक तरीके से चेहरे की मृत त्वचा की परत उतारता देता है।  शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है जो स्किन को मुलायम बनाता है जबकि स्ट्रॉबेरी और कोको स्किन में चमक लातें हैं।

स्ट्रॉबेरी और नींबू मास्क

स्ट्रॉबेरी और नींबू से बना मास्क लगाएं जो त्वचा में चमक लाता है।  यह आपकी रंगत को निखारता है स्किन से टैनिंग को दूर करके। इस मास्क को बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर फेस पर 10 मिनट के लिए  लगाएं। थोड़ी देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़िए:

कैसे हाथों पर बार बार सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से हो सकता है खतरा?

सुंदरता के साथ बेहतर सेहत का वादा सोयाबीन के साथ

दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है

अगर स्किन एलर्जी है तो अपनाएं यह 5 टिप्स

Like and Share our Facebook Page.

Related posts

Top 10 Perfume Brands in India with Prices (2025 Edition)

Aryan Vyas

बासी रोटी खाने के फायदे सुन कर चौक जाएंगे!

Admin

जाने दिवाली पर कौनसे शुभ मुहूर्त पर करे पूजा और पाए अच्छे गुण

Admin

8 comments

Comments are closed.