Ayurvedic Nuskhe

अब पाए अनचाहे बालो से छुटकारा

अगर चेहरे पर जगह जगह बाल उग जाए तो वो परेशानी का कारण बन जाते है। अनचाहे बालो के कारण ही शरीर का रंग सावला लगने लगता है। यह अनचाहे बाल महिला और पुरुष दोनों की परेशानी का कारण होते है। चाहे महिला हो या पुरुष दोनों अपने शरीर को सूंदर बनाने में लगे रहते है और अनचाहे बालो से छुटकारा पाना चाहते है। अगर आप भी अपने अनचाहे बालो से परेशान है तो हम आपकी परेशानी को दुर करने के सरल तरीके लाये है।

शरीर के अनचाहे बालो का कारण

जैसा की हम सब जानते है की सभी  के शरीर पर बाल होते है लेकिन कई लोगो के जरुरत से ज्यादा होते है। लेकिन शरीर पर अनचाहे बाल आने के भी कई कारण होते है।

  • शरीर में हार्मोन बेलेंस न होने के कारण भी अधिक अनचाहे बाल आने की समस्या होती है।
  • महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन की वृद्धि।
  • पोलिसाइटिक ओवरी सिंड्रोम भी इसका एक कारण हो सकता है।
  • एड्रीनल ग्रंथि पर ट्युमर होने पर भी यह समस्या होती है।
  • इंसुलिन प्रतिरोध आदि इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

अनचाहे बालो के लक्षण

  • चेहरे पर असामान्य रूप से बाल आना।
  • शरीर पर बहुत से बाल आ जाना।
  • बहुत तेज गति से बालो का बढ़ना।
  • आवाज़ में भारीपन आना।
  • मांसपेशियों में परिवर्तन होना।
  • पिम्पल्स का निकल आना अनचाहे बालो के साथ।

बनाये अपने बालो को स्वस्थ और चमकदार 

क्या उपयोग करे

प्यूमिक स्टोन

प्यूमिक स्टोन एक तरह का पत्थर होता है जो की बाज़ार में कई शॉप्स पर मिल जाता है। नहाने से पहले प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करे।  इसे इस्तेमाल करने का तरीका है की इसे अनचाहे बालो पर धीरे धीरे मले।  ऐसा करने से शीघ्र ही आप अनचाहे बालो से मुक्ति पा सकते है।

बेसन और सही के पेस्ट का उपयोग करे

दही में बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को अनचाहे बालो पर लगाए। कुछ देर बाद जब पेस्ट सुख जाये तो रगड़ कर अनचाहे बाल निकलने का टॉय करे।  और फिर मुह धो ले।  अगर आप  ऐसा रोजाना करते है तो आप जल्दी ही अनचाहे बालो से मुक्त हो जाएगे।

शहद और नींबू 

  • शहद, नींबू और चीनी का मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को गर्म करके हाथ व पैरों पर लगाएं। कॉटन की पट्टियों को इस मिश्रण पर चिपका कर निकालें। अनचाहे बाल हट जाएंगे।
  • चीनी और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इस मिश्रण को लगाकर धीरे-धीरे हेयर ग्रोथ की डायरेक्शन में मसाज करें। पंद्रह मिनट लगाकर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाएं। अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।

यह तरीके भी अपना सकते है अनकहे बालो से मुक्ति पाने के लिए

  • थ्रेडिंग
  • वैक्सिंग

Related posts

अब मोटापा दूर करने के लिए घी से भागिए मत, अपनी डाइट में शामिल करे

Admin

गठिया, बवासीर, मिर्गी दमा, दंत रोग और साइटिका जैसी बीमारी को करे जड़ से ख़त्म- कायफल

Admin

अब सर्दी में खासी को कहे अलविदा

Admin

8 comments

Comments are closed.