Advice नई खबर

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करे यह ख़ास चीज़ें 

what to eat in summer season

उफ़ यह गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है। गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए खान पान का ध्यान रखना जरुरी होता है। कई बार धुप में दिनभर बाहर रहने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए  गर्मियों में अपनी डाइट में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनसे शरीर में पानी और न्यूट्रिएंट्स की कमी दूर होती है।गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीज़ो का सेवन करना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताते है कि किन चीज़ो का सेवन कर के आप खुद को ठंडा रख सकते है।

खीरा

गर्मी के मौसम में पानी की बहुत जरुरत रहती है शरीर को और खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी होते है।गर्मी की कड़कती धुप में खीरा शरीर को ठंडा रखता है। खीरे को सलाद के रूप में भी खा सकते है।या फिर जूस के रूप में भी इसका सेवन कर सकते है।इससे शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और लम्बे समय तक हाइड्रेट भी रहता है।

पुदीना

जैसा की हम जानते है कि ज्यादातर घरो में पुदीने का इस्तेमाल रायता, चटनी, लेमन ड्रिंक, सब्जी आदि चीज़ों में किया जाता है।अधिकतर लोग पुदीने को लोग खाने की चीज़ो में फ्लेवर डालने के लिए प्रयोग करते है। फ्लेवर डालने के साथ साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।  गर्मियों में अपनी डाइट में पुदीना जरूर शामिल करे।  इससे आपको बहुत लाभ होगा।

तरबूज-

तरबूज खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।  उसी के साथ में इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होते है। गर्मी के मौसम में तरबूज कूल रखने का काम करता है।  तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत तरबूज खाकर करते है तो यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।

जूस वाले फल-

गर्मी के मौसम में ऐसे फलो का चयन करे जो रसीले हो।  जैसे कि निम्बू, अंगूर, संतरा।  इन फलो के सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा होता है।  और इनसे शरीर में पानी की कमी की भी पूर्ती होती है। इन फलो में सभी आवश्यक न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। जो भी सेहत सम्बंधित समस्याए होती है उनसे बचा का सकता है इन सबके सेवन करने से।

प्याज

कड़कती धुप से बचने के लिए प्याज एक तरह का रामबाण इलाज है। गर्मी के मौसम में आप प्याज को सलाद, रायते, चटनी के रूप में प्रयोग ले सकते है।

Related posts

राहुल गांधी बोले- बीजेपी और आरएसएस की फासीवादी विचारधारा का प्रतीक है कोरेगांव हिंसा

Admin

Lunar Eclipse July 16, 2019: Know what a rare coincidence is happening

Admin

साउथ कोरिया ने अपने दुश्मन नॉर्थ कोरिया के साथ किया ऐसा सलूक

Admin

8 comments

Comments are closed.