नई खबर

भक्तो के विश्वास और आस्था ने बनाया पीएम मोदी का मंदिर

चुनावी मौसम आ गया है।  कही कांग्रेस तो कही भारतीय जनता पार्टी का रंग देखने को मिल रहा है। लेकिन अगर बात की जाए प्रधान मंत्री मोदी की तो कुछ बात ही अलग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैंस इस मामले में कई आगे है।इसी चुनावी बयार के बीच में कुछ लोग मोदी को अपना भगवन मान कर बैठे हुए है।

जी हाँ! यह ख़ास खबर है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की।  यह नजारा वही पर देखने को मिला।यह बात है बलिया जिले के बांसडीह नगर पंचायत में एक दुर्गा मंदिर को ही मोदी का मंदिर बना दिया गया है। इस गांव के लोगो ने मोदी को अपना भगवान मान रखा है। यहाँ के लोगो ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी की तस्वीर को सामने रख के नौ दिन का व्रत रखा है।

बांसडीह नगर में एक दुर्गा मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर रख दी गयी है। यहाँ पर बच्चो से लेकर बुजुर्ग, महिला हो या पुरुष, सभी मोदी को देवता मान कर मोदी की तस्वीर पर अगरबत्ती दिखा कर विजय तिलक लगा रहे है।

चाहे पुरुष हो या महिला मोदी की भक्ति में दोनों ही आगे नजर आ रहे है। वह की महिलाएं भी मोदी की तस्वीर पर तिलक लगाकर धुप और अगरबत्ती लगाती हुई नजर आई। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता लगा है कि मोदी की जीत की कामना के लिए महिलाओ ने नौ दिन का व्रत भी रखा।

खबरों के मुताबिक यही पता लगा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ने नौ दिन का व्रत रखा है। गांव के लोग मोदी की तस्वीर की पूजा कर रहे है। गांववालों ने बांसडीह नगर पंचायत को मोदी नगर पंचायत रखने की मांग भी रखनी शुरू कर दी है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का पहला पोस्टर रिलीज

Admin

मुकेश अंबानी की कारों का जबरदस्त कलेक्शन देखने के लिए क्लिक करे

Admin

Corona Cases Reduced, Will The Mask Get Rid Of It?

Admin

8 comments

Comments are closed.