Health

मिनटों में चेहरे पर निखार पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मिनटों में चेहरे पर निखार पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

आज कल हर कोई खूबसूरत और भीड़ में सबसे अलग और आकर्षित दिखना चाहता है लेकिन यह तभी मुमकिन है जब चेहरे पर निखार  हो।  लेकिन आज कल की व्यस्त दिनचर्या के कारण चेहरे पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं।  और भीड़ में अलग और ग्लोइंग फेस एक सपना मात्र रह जाता है।

अगर आपकी ख्वाहिश चमके दमकते हुए चेहरे की है जो आपको सबसे अलग करे , लोग आपकी और आकर्षित हो तो यहां पर घरेलु नुस्खे  दिए है जिससे आप पा सकते है चमकता ग्लोइंग चेहरा चंद  मिंटो में।

बादाम का तेल

बादाम खाने में ही नहीं बल्कि बादाम का तेल भी काफी लाभदायक होता है।  बादाम के तेल से चेहरे पर हल्के  से मालिश करे।  इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।   बादाम के तेल की मालिश आप २ दिन में एक बार कर सकते है अगर आप हर रोज करना चाहे तो भी कर सकते है।

बेसन , नीम्बू , शहद

बेसन और नींबू का पेस्ट लगाने से चेहरे पर  तुरंत  निखार आता है।    थोड़ा सा बेसन, २ बून्द नींबू और शहद और आप दही भी मिला सकते इन सब को मिलाकर चेहरे पर रब करे और थोड़ी देर बाद  साफ  पानी से धोले।

इस पेस्ट को आप दिन में २ बार लगा सकती हो।  आप २ दिन में ही खुद में फर्क देख सकते है।

मिनटों में चेहरे पर निखार पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

नारियल पानी

नारियल पानी सेहत के लिए जितना लाभकारी होता है उतना ही चेहरे पर चमक लाने के लिए।  नारियल पानी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है।  नारियल पानी से एनर्जी मिलती है, कमजोरी की समस्या दूर होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

खीरा

गर्मियों में खीरा खाना अमृत के समान होता है। यह चेहरे पर ग्लो लाने के साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। खीरा हमें भरपूर मात्रा में विटामिन देता है।   खीरा चेहरे और विटामिन के साथ बाल में चमक रखने में भी लाभ दायक होता है।

आलू

चेहरे पर चमक लाने के लिए आलू भी बहुत लाभदायक है।  आलू को घिस कर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर मुंहासों के दाग भी गायब हो जाएंगे और चेहरा भी दमक जाएगा।

टमाटर

टमाटर और शहद लगाकर चेहरे पर रब करने से इंस्टेंट ग्लो आता है।  आप ५ मिनिट में फर्क देख सकते है।

केले

केले को थोड़ी सी मलाई के साथ मैश कर ले और उसे चेहरे पर लगाकर २० मिनिट के बाद धो ले।

Related posts

फंगल इन्फेक्शन को दूर भगाए रसोई में छिपे हुए इन 5 फॉर्मूलों से

Admin

How much do you know about sleep? Taking less sleep will harm your health

Admin

क्या आप भी अपने मोटापे से परेशान है तो देखिये हॉरर फिल्म और घटाए कैलोरी

Admin

8 comments

Leave a Comment