Hindi Movie नई खबर

“नोटबुक” ट्रेलर रिलीज़- लव स्टोरी बेस्ड

सलमान खान के प्रोडक्शन बनी फिल्म लव स्टोरी ड्रामा फिल्म “नोटबुक” का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर को देख कर पता लगाया जा सकता है कि यह कश्मीर बेस्ड लव स्टोरी। इस फिल्म में दो स्कूल टीचर के बीच में प्यार पनपता है। नोटबुक फिल्म में ख्यात एक्ट्रेस नूतन की नातिन प्रनुतन बहल डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में लीड मेल एक्टर की भूमिका जाहिर इकबाल निभा रहे है।

जब हम इस फिल्म के ट्रेलर को देखते है तो समझ आता है कि इस फिल्म में एक स्कूल टीचर को उस लड़की से प्यार हो जाता है। जो उसी स्कूल में उससे पहले टीचर थी।  उस लड़के ने ना तो उस लड़की को देखा था ना कभी आवाज़ सुनी थी।  उस लड़की के स्कूल छोड़ने की वजह उसकी शादी है।जैसे जैसे करके उस लड़की के बारे में हीरो को पता लगता है तो उसे उससे प्यार हो जाता है। प्यार होने के बाद में दोनों के बीच में नोटबुक से मैसेजिंग शुरू होती है।

कश्मीर की वादियों में ले जाती प्रनूतन और जहीर की फिल्म नोटबुक

यह कहानी कश्मीर के बैकग्राउंड पर आधारित एक लव स्टोरी है जो की बहुत ही ट्विस्ट और टर्न्स से गुजरती है। नोटबुक फिल्म जो कि एक लव स्टोरी पर आधारित है इसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे एहम भूमिका निभाते नजर आते है।नोटबुक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है।  इस फिल्म का निर्माण सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वरदे ने किया है। नोटबुक फिल्म 29 मार्च को रिलीज़ होगी।

फिल्म ट्रेलर- नोटबुक

एक बार फिर से पाकिस्तान और भारत के बीच में खटास आगे है पुलवामा हमले के बाद में. इसका असर बॉलीवुड में साफ़ देखने को मिल रहा है। ऐसी कई फिल्मे है जिनको पाकिस्तान में ना रिलीज़ करने का फैसला लिया गया है।  उनमे से कुछ है नोटबुक, कबीर सिंह, लुका छुप्पी, अर्जुन पटियाला, मिलान टाकीज़ एवं टोटल धमाल।

Related posts

अमरनाथ यात्रा में पहली बार FRS तकनीक! जानिए कैसे मिलेगी सुरक्षा

Vidhi Rawat

Do you know the 7 Benefits of Using Vicks?

Admin

इस मासूम बच्‍ची के कत्‍ल से पाकिस्‍तान शर्मसार

Admin

8 comments

Comments are closed.