गर्भावस्था में व्यायाम

गर्भावस्था के दौरान कैसे करे घर पर ये व्यायाम

आप जानते हैं व्यायाम गर्भावस्था के दौरान आपको फिट रखने और स्वस्थ रखने में बहुत लाभदायक होती है  गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर भी हल्के-फुल्के व्यायाम करने सलाह देते हैं। पैदल चलना या घर में कम थकान वाले काम भी व्यायाम के बराबर ही माने जाते हैं। आप नहीं जानते होंगे ऐसे व्यायाम जो आपको फिट रख सकते है  जिन्हे घर पर भी किया जा सकता  तो परेशान मत होइए। आपके लिए हम ले आये है ऐसे व्यायाम जिन्हे आप घर पर ही अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर इन्‍हें कर सकती हैं ।

व्यायाम करने के लिए सही स्थान का चुनाव करे

व्यायाम करते वक़्त सबसे पहले घर की उस जगह का चुनाव करे जहां पर्याप्त रोशनी व हवा होनी चाहिए। ज्यादा गर्म या ठंडी जगह का चुनाव नहीं करें। इसके अलावा आप चाहें तो वीडियो की मदद से भी व्यायाम कर सकती हैं। इसके लिए आपको जैसे-जैसे स्क्रीन पर दिख रहा है उसी के अनुसार व्यायाम करते रहें।  अगर आप व्यायाम करते हुए थकान व चक्कर महसूस कर रहीं है तो व्यायाम करना बंद कर दें और थोड़ी देर आराम करें।

गर्दन को घुमाएं

अपने कंधो व गर्दन को  रिलैक्‍स रखें।  सिर को आगे की तरफ  झुकाएं और धीरे-धीरे अपने सिर को दाहिने कंधे की ओर घुमाएं फिर वापस सिर को बीच में लाएं उसके बाद सिर को बाएं कंधे की तरफ घुमाएं। इस तरह से इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे चार बार दोहराएं।

कंधों का घुमाएं

गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करते वक़्त अपने अगर आप थकान व  चक्कर महसूस कर रहीं है तो थोड़ा आराम करके इसे करे पहले आप अपने कंधो को आगे की और लाये फिर उन्हें ऊपर की और उठाएं अपने कानों की तरफ उसके बाद पीछे की तरफ नीचे झुकाएं। इस प्रक्रिया को दोनों ओर चार बार दोहराएं।

जांघों को मोड़ना

अपने एक पैर को दूसरे पैर से करीब दो फीट आगे की ओर रखें। दोनों पंजे एक ही दिशा में हों। अब अगले पैर पर वजन डालते हुए आगे झुकें। पैर बदलकर इस प्रक्रिया को दोहराएं।

स्विम

अपनी दाहिनी बांह को ऊपर उठाएं और अपने शरीर को आगे की तरफ फैलाएं और उसे किनारे की ओर मोड़ें। अब इस प्रक्रिया को बाएं बांह के साथ करें। इस तरह से इस व्यायाम को दस बार करें।

पैर को हिलाएं और टखने घुमाएं

अपने पैरों के सहारे बैठे और पंजो को फैलाएं। पैरों को हिलाते हुए ऊपर उठाएं फिर नीचे लाएं। पैरों के सहारे बैठें और अपने अंगूठों को रिलैक्स रखें। उसके बाद पंजो को एक बड़ा गोला बनाते हुए घुमाएं। इस प्रक्रिया में अपने पंजों व टखनों का पूरा इस्तेमाल करें। इस तरह से इस व्यायाम को चार बार दायीं तरफ व चार बार बांई तरफ घुमाते हुए करें।

टेलर व्यायाम

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं घर पर आसानी से टेलर व्यायाम कर सकती हैं। इससे महिलाओं के श्रोणि, नितंब व जांघ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही कमर दर्द में भी आराम मिलता है। जानें कैसे करें टेलर व्यायाम।

दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों तलवों को आपस में मिला लें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की अंगुलियों को पकड़ें और एड़ी को शरीर के पास लाने का प्रयास करें।

शरीर को पूरी तरह सीधा रखें। जिससे रीढ़ की हड्डी भी सीधी हो जाए।

सामान्य गति से सांस लें और दोनों पैरों के घुटनों को एक साथ ऊपर की ओर लाएं फिर नीचे की ओर लाएं। ऐसा करते हुए कोशिश करें कि पैर जमीन को न छूने पाएं।

इसके बाद पैरों को धीरे-धीरे सीधा कर लें और कुछ समय तक शरीर को ढीला छोड़ दें।

8 comments

Leave a Comment