Hindi Movie नई खबर

कलंक का ऑफिशियल टीजर रिलीज़ – करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट

kalank official teaser

आज दिन में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर यानी की मल्टीस्टारर कलंक फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म का टीज़र दो मिनट पांच सेकंड का है।  टीज़र को देख के कुछ ख़ास अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बस इतना कह सकते है कि टीज़र बहुत ही भव्य है। इसी के साथ यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म अधूरी मोहब्बत की दास्तान है। अभी तक सब यही अंदाजा लगा पा रहे है कि इस फिल्म का राज इस फिल्म के टाइटल कलंक में छुपा हुआ है।

टीजर में क्या कहानी दर्शाई गयी है?

kalank teaser

इस फिल्म में सबसे पहले वरुण धवन की आवाज में डायलॉग से कलंक के टीज़र की शुरुआत होती है। इस फिल्म के टीज़र में वरुण कहते है कि “कुछ रिश्ते कर्जो की तरह होते, जिन्हे निभाना नहीं चुकाना पड़ता है।” कलंक में वरुण धवन के किरदार का नाम ज़फर है। इसके बाद में सबसे पहले सामने आती है बहार बेगम।  यानी कि माधुरी दीक्षित। टीज़र में माधुरी को देख के यह अनुमान लगाया जा सकता है कि एक बार फिर माधुरी दीक्षित तवायफ के रोल में नजर आने वाली है।  इससे  पहले माधुरी ने तवायफ के रोल में वो देवदास में नजर आई थी।

माधुरी दीक्षित के बाद में एक बहुत ही स्ट्रांग बैकग्राउंड के साथ में बहुत ही अच्छे सन नजर आते है। फिल्म में रूप का किरदार आलिया भट्ट निभाती नजर आ रही है। आलिया भट्ट फइल्म का दूसरा डायलाग लेकर पेश होती है। रूप कहती है – ” जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसे लगे तो हमसे ज्यादा बर्बाद कोई और नहीं है दुनिया में।“ कलंक के टीज़र में यह पता लग रहा है कि इस फिल्म में अधूरी मोहब्बत, हिन्दू मुस्लमान के बीच हुए दंगे फसाद, लव ट्रायंगल जैसी कई कहानिया है।

यह कहानी 6 किरदारों के बीच में बुनी हुई है जो की दो पीडियो के बीच की है। इस फिल्म की कहानी पहली पीढ़ी यानी कि 1945 के  दौर के बलराज चौधरी यानी की संजय दत्त और बहार बेगम से होते हुए ज़फर और रूप तक पहुँचती है।इस फिल्म का टीज़र इस तरह से बनाया गया है कि वो प्रभावशाली भी है और कहानी पर से भी पर्दा नहीं उठने दिया यह करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे बखूबी बनाया भी गया है।कलंक फिल्म की इंडोर और आउटडोर लोकेशंस बहुत ही अच्छी है।यह फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी।

फिल्म- कलंक टीज़र

Related posts

कैसे हुई अप्रैल फूल की शुरुआत?-1अप्रैल

Admin

Facebook’s Parent Company Buys Meta AI App to Rival ChatGPT

Aryan Vyas

दुबई फोरेंसिक सेंटर के बाहर श्रीदेवी के फैन्स का जमावड़ा

Admin

8 comments

Comments are closed.