नई खबर

नरेंद्र मोदी पर बनेगी अब फिल्म – विवेक ओबेरॉय निभाएंगे किरदार

अब नरेंद्र मोदी पर बायोपिक बनने जा रही है।  और इसमें नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेराय निभाएगे। इस फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार है। जिन्होंने मेरी कॉम, सरबजीत और भूमि बनाई थी।  इस फिल्म में दर्शाया जायेगा की शुरूआती दिनों में प्रधानमंत्री बनने तक का सफर कैसा रहा। इस बात की खबर मिली है कि यह फिल्म 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज़ हो जाएगी।

इस फिल्म की बनने की प्लानिंग पिछले तीन साल से हो रही है।  पहले यह खबर लगी थी कि नरेंद्र मोदी का किरदार परेश रावल निभाएंगे। लेकिन फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 4 जनवरी को ट्वीट करके फाइनल कलाकार की पुष्टि कर दी है।

यह लिखा-

“ये ऑफिशल है।  नरेंद्र मोदी की बायोपिक करेंगे विवेकानंद ओबेरॉय (विवेक ओबेरॉय)।  ओमंग कुमार डायरेक्ट करेंगे फिल्म।  संदीप सिंह फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।  7 जनवरी को फिल्म का पहला लुक पोस्टर लॉन्च होगा।  जनवरी में कास्टिंग शुरू हो जाएगी।“

 

Related posts

भारत में सलमान खान का रोल कैसा है – द कपिल शर्मा शो पर खुलासा

Admin

सुंदरता के साथ बेहतर सेहत का वादा सोयाबीन के साथ

Admin

मास्टर माइंड विकास गुप्ता की एंट्री बिग बॉस सीजन 12 में -दिखाने आए सच का आइना

Admin

8 comments

Comments are closed.