Entertainment नई खबर बिग बॉस सीजन 12 न्यूज़

श्रीसंत ने किया सनसनीखेज खुलासा –  “स्लैपगेट मामला”

बिग बॉस के घर में कॅप्टेन्सी टास्क चल रहा था जिसके चलते सुरभि राणा और दीपक ठाकुर को सनसनी खेज खुलासे करने थे । ऐसे में कई कंटेस्टेंट्स ने सच्चाई बयां की और कई ने यही बाते बनाकर बोल दी। लेकिन सबसे महत्वपुर्ण खुलासा किया श्रीसंत और उन्होंने अपने इस खुलासे के चलते देश भर में वाह वाही बटोरी।

2008 में एक ऐसी घटना हुई थी जिसके चलते कहा जाता था की श्रीसंत को बज्जी ने थप्पड़ मारा था।  और उस वाकये को “स्लैपगेट” का नाम दे दिया था। इस मामले की सच्चाई अभी तक बज्जी ने बयां की थी। श्रीसंत ने इस मामले पे अपना पक्ष नहीं रखा था। लेकिन बिग बॉस के घर में गुरुवार के एपिसोड में श्रीसंत ने अपने पक्ष का बयां रखा।  श्रीसंत के इस सनसनीखेज खुलासे के साथ यह सबसे बड़ी न्यूज़ बन गई दुनिया भर के लिए।

आखिर क्या था मामला

सुरभि राणा को श्रीसंत ने अपना इंटरव्यू दिया उसके चलते श्रीसंत ने  उस मामले पर कहा कि ये आईपीएल मैच के दौरान का वाकया है। उन्होंने मुझसे कहा कि ‘लड़ाई नहीं, ज्यादा एग्रेशन मत दिखाना, ये इंडिया पाकिस्तान का मैच नहीं है।  अगर ज्यादा एग्रेशन दिखाया तो दूंगा एक। बज्जी पाजी ने यह बात मजाक में की थी लेकिन मैंने इस बात को बहुत गंभीरता के साथ ले लिया। जब हम मैच हार गए तो मेने भज्जी पाजी को कहा हार्ड लक कहा। उन्होंने मुझे बैक स्लैप किया।

वो स्लैप नहीं था।  मुझे बहुत गुस्सा आया था जब मीडिया ने उसे स्लैप का नाम दिया था। श्रीसंत ने कहा, ”तब मैं रोया क्योंकि मैं हेल्पलेस था।  क्योंकि मैं उनकी हरकत का कोई जवाब नहीं दे सकता था। ये सब पुरानी बातें हैं।  हमारे बीच आज अच्छे रिलेशन हैं।  अभी भी मैं उन्हें बड़ा भाई मानता हूं।  मैं उनकी बहुत इज्जत करता है।  वो पूरा विवाद खत्म है।  समझो जैसे एक छोटे भाई को बड़े भाई ने प्यार से मारा, वो थप्पड़ नहीं था.”

 

Related posts

जज लोया की मौत पर हाईकोर्ट के पूर्व जज को संदेह, सोहराबुद्दीन केस में रिहाई आदेश की जांच हो

Admin

Best Scrub at Home with Shea Butter & Get Clear and Soft Skin

Admin

“रणवीर- दीपिका”- नवंबर में शादी के बंधन में बंधेगे

Admin

8 comments

Comments are closed.