Hindi Movie नई खबर

शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज़, गुस्सैल शहीद और डरी डरी कियारा की जोड़ी, फैंस बोले ब्लॉकबस्टर है!

शाहिदकपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज आ गया है।  इस फिल्म में शाहिदकपूर का किरदार एक जिद्दी और सनकी आशिक़ की लव स्टोरी पर बेस्ड है। ट्रेलर को देख के इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में कुछ खास बदलाव नहीं किए गए है। देख के पता लग रहा है कि अर्जुन रेड्डी के ज्यादातर सीन हूबहू उठाये गए है।

लेकिन जैसा की हम जानते है एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा था कि कबीर सिंह में काफी हद तक बहुत बदलाव किये गए है।कबीर सिंह फिल्म संदीप वांगा के निर्देशन  में बनी तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म “अर्जुन रेड्डी” (2017) का ही हिंदी रीमेक है।  इस फिल्म का ओरिजिनल वर्जन भी संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया था।

क्या है ट्रेलर में?

Shahid Kapoor and Kiara Advaani

कबीर सिंह का ट्रैलर 2 मिनट 43 सेकंड का है जिस्मी शहीद कपूर एग्रेशन से भरे एक बहुत ही लाउड किरदार में नजर आते है। लेकिन ऐसा किरदार शाहिद कपूर कई फिल्मो में निभा चुके है। कमीने, उड़ता पंजाब और हैदर में शाहिद कपूर का लाउड किरदार देखने को मिला था।

लेकिन अगर हम पागलपन की बात करे तो शाहिद कपूर का किरदार आगे की चीज नजर आता है।  अगर हम कबीर सिंह के ट्रेलर की ख़ास बात करे तो वो यही है की शहीद कपूर इस रोल में एक दम फिट बैठ रहे है।अगर हम शाहिद कपूर की बराबरी करे विजय देवेरकोंडा तो शाहिद कपूर इस मामले में ज्यादा सनकी और पागल नजर आये।

वो सबको प्रभावित करते नजर आ रहे है और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग याद की जाएगी ऐसा ट्रेलर को देख के पता लग रहा है। कियारा आडवाणी ने भी शालिनी का किरदार बखूबी निभाया है।

ट्रेलर के हर एक सीन में शाहिद कपूर बहुत अच्छे से जम रहे है वही दूसरी और कियारा आडवाणी कॉलेज की एक भोली भाली स्टूडेंट के रूप में नजर आई है। शाहिद कपूर का रफ और इंटेंस लुक फैंस को काफी लुभा रहा है। यह फिल्म एक्शन, रोमांस और अग्रेशन से सजी एक सनकी आशिक की प्रेम कहानी है जो कि 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी।

क्या है कबीर सिंह की कहानी?

Shahid Kapoor in Kabir Singh

कबीर सिंह फिल्म फिल्म में एक कबीर सिंह नाम का डॉक्टर है यह उसकी कहानी है। कबीर सिंह पढ़ाई में बहुत ही अव्वल है। लेकिन कहानी तब नया मोड़ लेती है जब कबीर सिंह का अग्रेशन और सनकपन उसके प्यार और करियर पर भारी पड़ता है।गर्लफ्रेंड से बिछड़ने की जुदाई कबीर सिंह को बुरी तरह से तबाह कर देती है। इसलिए वो खुद को बर्बाद करने पर आतुर हो जाता है। प्यार में पागल कबीर सिंह शराबी, ड्रग एडिक्ट, पागल प्रेमी और विद्रोही बन जाता है।

 फिल्म: कबीर सिंह ट्रेलर 

Related posts

मणिकर्णिका का ट्रेलर लांच- जबरदस्त भूमिका में नजर आई कंगना

Admin

लड़कियों पर लगा चोरी का आरोप, टीचर ने कपड़े उतरवाकर ली तलाशी

Admin

होलिका दहन के समय इन बातो का रखे ध्यान

Admin

8 comments

Comments are closed.