नई खबर

भारत में सलमान खान का रोल कैसा है – द कपिल शर्मा शो पर खुलासा

जबसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान ने कदम रखे है तबसे दो चीज़ो के लिए सलमान हमेशा सुर्खियों में आये है। पहला तो है उनका स्टारडम और दूसरा है की वो कब शादी कर रहे है। इस सवाल को वो बहुत ही तरीके से और सलीके से हमेशा टाल देते है। हाल ही में सलमान खान द कपिल शर्मा शो में नजर आए।शो में कपिल ने सलमान की शादी के बारे में उनसे सवाल किया। इस पर सलमान ने जवाब दिया।

लेकिन दिलचस्प  बात यह है कि इस बात से उनकी फिल्म भारत के बारे में जरूर खुलासा हुआ है।कपिल शर्मा शो के दौरान कपिल ने घुमा फिर कर सलमान से उनकी शादी के बारे में सवाल किया।  इसके जवाब में सलमान ने जवाब में कहा कि भारत फिल्म में जो उनका किरदार है उसकी शादी 72 साल के बाद भी नहीं होती है।

और इसी के साथ सलमान ने यह भी ऐड किया कि मैं भी उसी को फॉलो कर रहा हूँ। लेकिन ख़ास बात यह रही कि इस सवाल से भले ही सलमान की मैरिज के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई लेकिन सलमान की बड़ी फिल्म भारत के बारे में यह रोचक खुलासा जरूर मिल गया।

सलमान खान : “शादी पैसो की बर्बादी है , ….”

पहले भी सलमान खान से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था। उस दौरान सलमान ने कुछ ऐसा जवाब दिया था कि शादी सिर्फ पैसो की बर्बादी है।  रिलेशनशिप जरूरतों के लिहाज से बनता है। जब एक रिलेशनशिप में जो दो लोग रहते है वो दरहसल एक दूसरे की जरुरत होते है।

गौरतलब है कि अगर हम सलमान खान की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करे तो यूलिया वंतूर संग उनके लिंकउप की खबरे कुछ समय से बहुत सुर्खियों में आ रही है। और हाल ही में सलमान खान के बर्थडे पर यूलिया उनके साथ हर समय नजर आयी थी।

Related posts

जानिये घर पर ध्वज लहराने से क्या होगा

Admin

The Architectural Design And Style of The Ram Mandir Ayodhya

Admin

धनतेरस के पावन पर्व पर चढ़ाए माँ लक्ष्मी को यह चीज़

Admin

8 comments

Comments are closed.