रोचक खबर

जानिए 2019 में कौन से रंग शुभ रहेंगे आपकी राशि के लिए

जानिए 2019 में कौन से रंग शुभ रहेंगे आपकी राशि के लिए

इस बात से हम सब वाकिफ है कि हमारे जीवन में रंगो का  काफी प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी अपनी जिंदगी को खुशियों से भरना चाहते है तो सही रंग का चयन करना बहुत जरुरी है। आइये आज हम आपको बताते है कि 2019 में राशि के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए शुभ साबित होगा।

राशि

मेष ( 21 मार्च – 19 अप्रैल )

मेष राशि वालो के लिए साल  2019 में गुलाबी रंग सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। गुलाबी रंग को प्रेम का प्रतिक माना जाता है। गुलाबी रंग के आलावा इस राशि वालो के लिए लाल रंग भी रहेगा। ऊर्जा और पवित्रता का प्रतिक लाल रंग को माना जाता है। अगर आप इस रंग के कपडे पहनेगे  तो आप में एनर्जी बनी रहेगी। नए साल में गहरे रंग के कपडे पहनने से बचे जैसे की ब्राउन और ब्लैक। इन रंगो से आपको नुकसान पहुंच सकता है।

वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई )

साल 2019 में वृषभ राशि वालो के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।  अगर आप अपने गुड लक को बनाये रखना चाहते है तो हरे रंग के कपडे ज्यादा से ज्यादा पहने। हरा रंग आपके जीवन में सकरात्मक परिणाम लेकर आएगा।  अगर आप लाभ उठाना चाहते है नए साल में तो किसी न किसी चीज़ में  रंग का उपयोग जरूर करे। हो सकते तो पीले रंग से दुरी बना कर रखे।

मिथुन (21 मई -20 जून )

नीला रंग मिथुन राशि वालो के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस   राशि के लोग अगर नीले रंग का इस्तेमाल करेंगे।  तो इन लोगो  खबर मिलने के अवसर है। अगर के अलग अलग शेड्स इस्तेमाल करते है तो इससे भी जीवन में शान्ति बनी रहेगी। ऐसा करने से तनाव दूर होगा और खुशिया आपके जीवन में आएगी।

कर्क (21 जून– 22 जुलाई)

अगर हम कर्क राशि के लोगो की बात करे तो इनके  नए साल में लाल रंग सबसे ज्यादा लकी रहेगा। अगर कर्क राशि वाले लाल रंग का इस्तेमाल करते है तो इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इसी के साथ करियर में भी फायदा होगा यानि की तरक्की मिलेगी। हरे और नारंगी रंग से दूर रहने की कोशिश करे।  क्योकि इन रंगो के आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगे।

सिंह (23 जुलाई– 22 अगस्त)

साल 2019 में सिंह राशि वालो के लिए पीला रंग बहुत ही लकी साबित होगा। इसी  गोल्डन, लाल, हरा रंग आपके जीवन में गुड लक लेकर आएगा। पीला और गोल्डन रंग सिंह राशि के पुरुषो में अधिक कॉन्फिडेंस एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।

कन्या (23 अगस्त– 22 सितंबर)

नए साल में कन्या राशि वालो के लिए पर्पल रंग बहुत ही लकी साबित होगा। अगर आप अपना गुड लक पाना चाहते है तो पर्पल, वाइन रेड और मजेंटा रंगो को शामिल करे। अगर आप इन रंगो अपने निजी जीवन में शामिल करते है तो इससे आपकी प्रोफेशनल और निजी जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा। यह बहुत ही सकारात्मक है।  लेकिन जितना हो सके काले और हरे रंग से दुरी बनाये रखे।

तुला (23 सितंबर– 22 अक्टूबर)

तुला राशि वालो के लिए नए साला में नेवी ब्लू रंग  लकी रहेगा।  आप इस रंग के साथ सी ग्रीन, पिंक एवं मेहरून रंग को भी शामिल कर सकती है।  यह भी बहुत लकी रहेंगे आपके लिए। अगर आप इंटरव्यू देने जायेगे इन रंग के कपडे पहन के तो आपको सफलता मिलने के पूरे पूरे अवसर रहेंगे। तुला राशि वालो को नारंगी और पिले रंग से दुरी बनाये रखना सही होगा।

वृश्चिक (23 अक्टूबर– 21 नवंबर)

नया साल वृश्चिक राशि वालो के लिए कई प्रकार से शुभ रहेगा। नए साल में काला रंग पहने या काले रंग को किसी भी रूप में इस्तेमाल करे।  इससे आपका भाग्य आपका  पूरा पूरा साथ देगा। ऐसे कई लोग जो की काले रंग को बहुत ही अशुभ मानते है।  लेकिन यहाँ हम आपको बता दे की काला रंग ताक़त, पावर और गंभीरता को दर्शाता है।  काला रंग का इस्तेमाल करने से इस राशि के लोग खुद को ताक़तवर महसूस करेंगे। पीले और हरे रंग के इस्तेमाल से बचे।

धनु– (22 नवंबर-21 दिसंबर)

धनु राशि वाले लोग हरे शेड की किसी भी चीजो को अपने पास रख सकते है।  इससे साल 2019 में सफलता मिलेगी। धनु राशि वालो के  नियोन रंग का हैंड बैग लेना और हरे रंग की टाई का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जायेगा। एवं लाल रंग का इस्तेमाल करना आपकी लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। और नीला और पीला रंग  करने से बचे।

मकर (22 दिसंबर– 19 जनवरी)

नए साल में मकर राशि वालो के लिए सी- ग्रीन एवं हल्का रंग बहुत ही लकी रहेगा। इसी के साथ सफ़ेद रंग भी मकर राशि वालो के  लिए लकी साबित होगा।  तो आप चाहे तो सफ़ेद रंग की टी- शर्ट पहन कर अपने भाग्य को साथ रख सकते है। लाल और डार्क ग्रीन रंग पहनने से बचे।

कुंभ (20 जनवरी– 18 फरवरी)

नए साल में कुम्भ राशि के लिए नारंगी रंग बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। सी- ग्रीन रंग भी प्रोफेशनल और निजी जीवन में बहुत खुशहाली लेकर आएगा। अगर आप लाल रंग का इस्तेमाल करने से बचे वरना  आपके जीवन का बैलेंस बिगड़ जायेगा।

मीन (19 फरवरी– 20 मार्च)

पीला और हरा रंग मीन राशि के लोगों के लिए लकी रहेगा। हरा रंग शांति का प्रतीक माना जाता है।  नए साल में ये रंग आपके निजी जीवन और करियर में सफलता के कई अवसर लेकर आएगा।  इस राशि के लोग साल 2019 में ग्रे और ब्राउन रंग इस्तेमाल करने से बचें।

Related posts

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजयेपी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का

roundbubble

नालंदा विश्वविद्यालय को 1300 साल पुराना छात्र मिला ! पूर्नजन्म पर कई धर्मो में राय !

roundbubble

बड़े बड़े स्विमर्स को पीछे छोड़, 1 साल की बच्ची की कमाल की स्विमिंग, वायरल वीडियो

roundbubble

8 comments

Comments are closed.